{"_id":"660b6cd1d58f113ec6027edc","slug":"badaun-case-cctv-footage-of-blast-12-second-blast-pieces-of-shutter-fell-50-meters-away-watch-video-2024-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदायूं धमाके का CCTV: 12 सेकंड का ब्लास्ट... 50 मीटर दूर गिरे शटर के टुकडे़; जमींदोज हो गया मकान; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं धमाके का CCTV: 12 सेकंड का ब्लास्ट... 50 मीटर दूर गिरे शटर के टुकडे़; जमींदोज हो गया मकान; देखें वीडियो
Tue, 02 Apr 2024 09:26 AM IST
शाहरुख खान
राकेश कुमार, अमर उजाला, बदायूं
राकेश कुमार, अमर उजाला, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:26 AM IST
विज्ञापन
badaun case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमाका इतना तेज था कि दुकान के शटर के टुकड़े पचास मीटर दूर सड़क पार जा गिरे। लोग जान बचाकर भागे। गनीमत रही कि कोई राहगीर चपेट में नहीं आया। जिस वक्त धमाका हुआ उससे दो सेकंड पहले ही एक बाइक सवार गुजरते दिख रहा है। घटना स्थल के करीब विष्णु गुप्ता की खाद की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की 32 सेकंड की रिकार्डिंग सामने आई है, इसमें 10-12 सेकंड का धमाका रिकॉर्ड हुआ है।
budaun blast
- फोटो : अमर उजाला
रिकार्डिंग देखकर कोई भी व्यक्ति धमाके की भयावहता का अंदाजा लगा सकता है। यह भी समझ सकता कि धमाका कितना शक्तिशाली था। घटना स्थल से 100 मीटर दूरी पर लकड़ी का टाल चला रहे इकबाल हुसैन ने बताया कि धमाके के कुछ पल बाद जब पहुंचे दो देखा कि पूरा मकान जमींदोज हो चुका है। कुछ देर तक आवाजें आती रहीं और धुआं उठता रहा। इसके बाद भी लोग आगे बढ़कर राहत व बचाव कार्य में जुटे रहे। इसलिए दो बच्चों की जान बच गई।
budaun blast
- फोटो : अमर उजाला
नेता भी मौके पर पहुंचे
हादसे के बाद बसपा नेता पति मुशाहिद अली मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में हाथ बंटाया। भाजपा नेता जितेंद्र यादव भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
हादसे के बाद बसपा नेता पति मुशाहिद अली मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में हाथ बंटाया। भाजपा नेता जितेंद्र यादव भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
budaun blast
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम बिल्सी करेंगे मामले की जांच
डीएम मनोज कुमार ने एसडीएम बिल्सी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उनसे तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। ताकि धमाके की पूरी हकीकत सामने आए। जरूरी होने पर मजिस्ट्रेटी जांच भी कराएंगे।
डीएम मनोज कुमार ने एसडीएम बिल्सी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उनसे तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। ताकि धमाके की पूरी हकीकत सामने आए। जरूरी होने पर मजिस्ट्रेटी जांच भी कराएंगे।
विज्ञापन
budaun blast
- फोटो : अमर उजाला
बारूद के अवैध भंडार में धमाका
आपको बता दें कि बदायूं के इस्लामनगर कस्बा स्थित एक मकान में आतिशबाजी बनाने के लिए अवैध रूप से रखे बारूद के भंडार में सोमवार दोपहर भीषण विस्फोट हो गया। इससे दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां घायल हो गईं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।