फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्रेम प्रसंग में खेला खूनी खेल... दौड़ाकर मारी गोली, शाहजहांपुर के आयुष हत्याकांड की पूरी कहानी

Fri, 06 Dec 2024 07:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Dec 2024 07:39 PM IST
सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में दो दिसंबर को दिनदहाड़े ओसीएफ के रामलीला मैदान में आयुष की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें मृतक की प्रेमिका काजल भी शामिल है। 

विज्ञापन
Ayush murder case committed due to love affair in shahjahanpur
आयुष हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में आयुष गुप्ता हत्याकांड को प्रेम प्रसंग व वर्चस्व की लड़ाई के चलते अंजाम दिया गया। रेस्टोरेंट में खाना खाकर बाहर निकलते समय प्रेमिका के सामने बेइज्जती होने के बाद दोनों गुटों में अहम का टकराव हो गया था। दोनों पक्षों में पहले लाठी-डंडे चले। इसके बाद आयुष को दौड़ाकर गोली मारी गई। 



एक दिसंबर को आयुष अपनी बाइक पर बैठाकर प्रिंस की पत्नी पलक और साली काजल को लेकर गया था। वहां प्रिंस ने उन्हें साथ देख लिया। प्रिंस ने उसकी सरेराह गाली-गलौज करते हुए बेइज्जती कर दी थी। दोनों शराब के नशे में बताए गए। पुलिस की जांच में एक नया तथ्य सामने आया कि अगले दिन आयुष ने कॉल कर प्रिंस को बुलाया था। जबकि, पहले यह बताया जा रहा था कि प्रिंस ने आयुष को कॉल की थी।

Ayush murder case committed due to love affair in shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : पुलिस

आयुष को उम्मीद नहीं थी कि प्रिंस इतने ज्यादा युवाओं को इकट्ठा कर लेगा। आयुष ने अपने साथियों को कैंट आने को कहा था। उसने पूरी जानकारी नहीं बताई थी। इस वजह से उसके पक्ष के युवा अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे। प्रिंस पक्ष के लड़के डंडे और असलाह लेकर पहुंचे थे। इसी बीच गाली-गलौज का विरोध जताया। विरोध बढ़ने पर असलाह लहराए गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। तीन राउंड फायर किए गए थे। आयुष पक्ष के लोगों में भगदड़ मच गई। 

Ayush murder case committed due to love affair in shahjahanpur
रामलीला मैदान में हुई थी वारदात - फोटो : वीडियो ग्रैब

गोली किसने चलाई, यह स्पष्ट नहीं 
पुलिस के अनुसार, भागते समय गोली चलाई, जो आयुष के सिर में लग गई। घटना के बाद हमलावर भाग गए। आयुष को गोली किसने मारी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के परिजन ने अरविंद द्वारा गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस प्रिंस को मुख्य आरोपी मान रही है। प्रिंस की निशानदेही पर ही तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस की जांच में स्पष्ट हो गया कि प्रेम-प्रसंग के चलते ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। पत्नी पलक व साली काजल जब आयुष की बाइक पर बैठकर घूमने जाते थे तो प्रिंस चिढ़ता था। इसे लेकर प्रिंस व उसकी पत्नी में मनमुटाव हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayush murder case committed due to love affair in shahjahanpur
कोतवाली सदर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दो आरोपियों समेत तीन दबोचे, बोले- किसी ने आयुष को उकसाया था 
आयुष के पिता दिलीप गुप्ता की ओर से 13 नामजद समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सदर थाने के इंस्पेक्टर रहे रवींद्र सिंह ने घटना के दूसरे दिन ही आशुतोष उर्फ प्रिंस राजपूत, आर्यन उर्फ शुभांकर और मृतक की प्रेमिका काजल को गिरफ्तार कर लिया था। उनके हटाए जाने के बाद नवागत इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने धरपकड़ अभियान को शुरू किया। 

विज्ञापन
Ayush murder case committed due to love affair in shahjahanpur
आयुष हत्याकांड के आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग

जांच में प्रकाश में आए रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी निवासी मोहित, मिश्रीपुर निवासी अमन खां को गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त नामजद आरोपी पीयूष राठौर निवासी जलालनगर बजरिया को दबोच लिया। पीयूष के पिता सर्वेश राठौर मिठाई कारोबारी हैं। पीयूष पर पूर्व में एक मुकदमा पंजीकृत है। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि आरोपियों ने किसी अन्य व्यक्ति द्वारा झगड़े के लिए उकसाकर मैदान पर भेजे जाने की बात स्वीकारी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed