भगवा छटा, पुष्पवर्षा और अविराम जयकारे। हर तरफ बजती रामधुन और हर कंठ से गूंजता जय श्रीराम का उद्घोष। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बरेली राममय हो गई। रविवार को रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामदूतों ने बरेली कॉलेज के मैदान से शोभायात्रा निकाली तो शहरवासी इसमें उमड़ पड़े। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए आतुर दिखा। बादल और कोहरे की चादर को चीरकर सूर्य चमक उठे, मानो वह भी इस दृश्य को देखने के लिए लालायित हों। जैसा कि रामलला के प्राकट्य का वर्णन करते हुए गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है,
{"_id":"65add2729a32d9061808d29c","slug":"muslim-women-welcomed-shri-ram-shobhayatra-and-showered-flowers-in-bareilly-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: रामधुन पर थिरकीं मुस्लिम महिलाएं, बरसाए सौहार्द के फूल; देखिए बरेली में रामोत्सव की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: रामधुन पर थिरकीं मुस्लिम महिलाएं, बरसाए सौहार्द के फूल; देखिए बरेली में रामोत्सव की तस्वीरें
Mon, 22 Jan 2024 08:12 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jan 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली में निकली रामदूत शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में निकली रामदूत शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
रामनामी पटका और हाथों में भगवा ध्वज लिए रामदूतों की टोली सड़कों पर निकली। शोभायात्रा में शामिल बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं, सभी ने अपने आराध्य के प्रति समर्पण भाव दिखाया। नेताओं से लेकर आमजन तक सभी ने साथ कदमताल किया। राहगीर भी इसमें शामिल हो लिए। हर कोई रामधुन में मग्न दिखा। रामभक्तों का उत्साह कड़ाके की सर्दी को मात दे रहा था। पीतवस्त्र धारी महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं तो ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वह अपने आराध्य की अगवानी के लिए जा रहीं हों। एक के पीछे एक रथ पर सजाईं गईं सुंदर झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं।
अखंड ज्योति पुंज यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
हजारों रामभक्तों का सैलाब बिहारीपुर खत्रियान स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचा तो पवित्र अखंड ज्योतिपुंज यात्रा भी इसमें सम्मिलित हो गई। श्रद्धालुओं ने इस ज्योति से ज्योति जलाई। शोभायात्रा ने गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा, पुराना रोडवेज, कालीबाड़ी, श्यामगंज होते हुए बरेली कॉलेज गेट पर पहुंचकर विश्राम लिया। रामदूतों का स्वागत करने के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए थे। कई स्टॉल पर तोप के आकार की मशीन लगाकर फूल बरसाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामभजनों पर रामभक्त
- फोटो : अमर उजाला
डांडिया में झूमे सिंधी, गुजराती टोली के साज ने लुभाया
शहर में निकाली गई रामदूत शोभायात्रा में डांडिया करती सिंधी समाज की टोली व अलवर की शहनाई पर नृत्य ने लोगों को खूब रिझाया। गुजराती टोली के कलाकार ढोल, नगाड़े, झांझ, मजीरा और डमरू के साज से समा बांध रहे थे। जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण राममय हो चला था। भक्तिरस से सराबोर तमाम लोग बांसुरी, शंख, डुगडुगी बजाकर शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ा रहे थे।

रामदूत शोभायात्रा पर बरसाए फूल
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
उत्तरायणी जन कल्याण समिति की ओर से प्रभा टाकीज रोड पर पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसमें अध्यक्ष अमित पंत, महामंत्री मनोज पांडेय, रमेश शर्मा, दिनेश पंत, भूपाल सिंह बिष्ट, दिनेश पांडेय, तारा जोशी, डॉ. मनोज कांडपाल, केसी सती, जगदीश पाटनी, मीता सती, गिरीश पांडेय आदि शामिल रहे। पंजाबी महासभा की ओर से भी शोभायात्रा पर फूल बरसाए गए। इसमें शामिल लोगों में 101 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।