फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहजहांपुर में बाढ़: शहर से लेकर देहात तक बिगड़े हालात, अस्पताल में भरा पानी, बैलगाड़ी से निकाला स्टाफ

Wed, 10 Jul 2024 03:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 03:49 PM IST
विज्ञापन
UP flood news many areas affected due to flood in Shahjahanpur
शाहजहांपुर में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में खन्नौत और गर्रा नदियों का पानी शहर में घुस गया है। शहर के तमाम मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। शहर की लगभग एक लाख आबादी बाढ़ से जूझ रही है। मंगलवार रात से ही खन्नौत और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा था। इसकी वजह से बुधवार की सुबह लोधीपुर, दलेलगंज, ख्वाजा फिरोज आदि मोहल्ले बाढ़ से जलमग्न हो गए। लोधीपुर क्षेत्र में सड़क पर खन्नौत नदी की बाढ़ आ गई। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन की टीमें राहत बचाव में जुट गईं। लोधीपुर में नावों से लोगों को निकाला गया। सुभाषनगर कॉलोनी में पानी भरने से लोगों को बाहर निकाला गया। 



UP flood news many areas affected due to flood in Shahjahanpur
राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

शहर के लोगों का कहना है कि पिछले 20 वर्षों में बाढ़ का पानी कॉलोनियों तक नहीं पहुंचा। लेकिन इस बार गर्रा नदी का पानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी घुस गया। अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बाहर तक पानी भरा हुआ है। खन्नौत नदी का पानी बृजविहार कॉलोनी और इंदिरा नगर कॉलोनी में भी पहुंच गया। रेती रोड पर घुटनों तक पानी हो गया। 

UP flood news many areas affected due to flood in Shahjahanpur
शहर की सड़क पर बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुभाष नगर, ककरा आदि मोहल्लों में पानी घुस गया है। यहां के लोग पलायन करने को मजबूर हैं। घर के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी भरने से तमाम लोगों ने छतों पर डेरा डाला है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह से लोगों को मदद मिलनी चाहिए,  वह उन तक नहीं पहुंच पा रही। वहीं लोधीपुर में नावों से लोगों को निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP flood news many areas affected due to flood in Shahjahanpur
सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
इंदिरा नगर कॉलोनी स्थित कुष्ठ आश्रम में मंगलवार रात को ही बाढ़ का पानी भर गया। यहां रहने वाले कुष्ठ रोगियों के करीब 20 परिवार बेघर हो गए। देर रात से ही उन्होंने अपनी गृहस्थी का सामान बाढ़ के पानी के बीच से निकालकर सूखे स्थान पर ले जाना शुरू कर दी। 
विज्ञापन
UP flood news many areas affected due to flood in Shahjahanpur
सुभाषनगर कॉलोनी से लोगों को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
ऋषि आश्रम रोड पर बने सात-आठ घरों के मुख्य दरवाजे के अंदर तक पानी पहुंच गया। इनमें मकानों में रहने वाले लोग कैद में रहने को मजबूर हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की बिजली काट दी गई है। देर रात से बिजली न आने के कारण इन्वर्टर आदि भी बैठ गए। सुभाषनगर कॉलोनी से लोगों को बाहर निकाला गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed