बरेली में देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सुर-संगीत की जुगलबंदी के साथ अमर उजाला दिवाली कार्निवल की तीसरी शाम यादगार रही। इस दौरान शहरवासी जमकर झूमे। लकी ड्रॉ समेत कई प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने स्टेज पर समा बांध दिया।
डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सोमवार की शाम रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर रही। दिवाली कार्निवल के आखिरी शाम पाठकों और उनके परिजनों के नाम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, महापौर उमेश गौतम, ओमेगा क्लासेज के डायरेक्टर कलीमउद्दीन, अमृत हॉस्पिटल के डॉ. निशांत और सृष्टिपूर्ति से डॉ. मनीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
2 of 11
बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
भगत सिंह के किरदार ने जगाया जज्बा
जोश डांस ट्रूप ने गणेश वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सोनाक्षी ने राम आएंगे... भजन पर नृत्य किया। आरोही पटेल ने सुरीली आवाज में भजन सुनाया। अक्षय गर्ग ने भगत सिंह के किरदार पर प्रस्तुति देकर लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाया।
3 of 11
दिवाली कार्निवल के मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
आयशा सैफी, राजेश, आध्या कपूर, राघव मखीजा, कनक गुप्ता, आराध्या मलिक, काश्वी मलिक और सुहानी ने डांस की प्रस्तुति दी। अदिती अग्रवाल, आराध्या शर्मा, शैलेश शर्मा ने गाने की प्रस्तुति दी। समर्थ व स्नेहा ने युगल गीत गाया।
4 of 11
अमर उजाला दिवाली कार्निवल में शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
कलाकारों को किया गया सम्मानित
इस दौरान सभी कलाकारों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, भाजपा नेता गुलशन आनंद बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया।
5 of 11
बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कार्निवल ने बांटीं खुशियां
बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि इतना व्यवस्थित कार्यक्रम कराना आसान नहीं है। शहर विकास की राह पर दौड़ रहा है, यह आयोजन इसका प्रमाण है। हम सब दीपोत्सव मना रहे हैं, अमर उजाला इसमें योगदान दे रहा है। कार्निवल की शुरुआत ही सद्भावना पुलाव से हुई, जिसका स्वाद हम सबने चखा। राम ने जब दर्शन दिया तो सबको गले लगाया था। अमर उजाला ने दिवाली पर खुशियां बांटने का काम किया है।