फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वामी चिन्मयानंद केस: छात्रा व दोस्त को बरामद कर चुकी पुलिस बच रही कई सवालों से, शुरू से लग रहा झोल

Sun, 01 Sep 2019 02:50 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 01 Sep 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Alot of confusions in Swami Chinmayanand case police too escape from certain questions
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : सोशल मीडिया

स्वामी चिन्मयानंद मामले में सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान लेने के कुछ घंटों बाद लापता छात्रा को उसके दोस्त के साथ राजस्थान से खोज निकालने वाली पुलिस अब भी कई सवालों से बच रही है। छात्रा को तो सोमवार को कोर्ट के सामने ले जाया जाएगा, लेकिन छात्रा के साथ पकड़े गए संजय सिंह नाम के युवक के बारे में पुलिस ने चुप्पी साध ली है। हालांकि पुलिस के मुताबिक युवक को पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Alot of confusions in Swami Chinmayanand case police too escape from certain questions
अपहृत छात्रा और स्वामी चिन्मयानंद

छात्रा के लापता होने और पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के मामले में शुरू से ही झोल नजर आ रहा है। मसलन 24 अगस्त को फेसबुक पर वीडियो वायरल करने वाली छात्रा के लापता होने की जानकारी उसके माता-पिता को 25 अगस्त को हुई तो पिता की ओर से शाम को स्वामी चिन्मयानंद व अन्य पर अपहरण, दुष्कर्म, शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

Alot of confusions in Swami Chinmayanand case police too escape from certain questions
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : सोशल मीडिया

26 अगस्त को छात्रा के लापता होने की खबर अखबारों की सुर्खियां बनी तो स्वामी चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह सामने आए और मीडिया को बताया कि जिस छात्रा के अपहरण का आरोप स्वामी पर लगाया जा रहा है, दरअसल वह स्वामी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने की कड़ी से जुड़ा है। इस संबंध में वह 25 अगस्त की रात 2:25 बजे चौक कोतवाली में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alot of confusions in Swami Chinmayanand case police too escape from certain questions
दिल्ली पुलिस शाहजहांपुर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

आश्चर्य है कि स्वामी चिन्मयानंद के वकील की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट को आखिर पुलिस ने मीडिया से क्यों छिपाया, जबकि पुलिस यह बात अच्छी तरह से जानती थी कि जिस पर छात्रा के अपहरण का आरोप लगाया जा रहा है, वह राजनीति का रसूखदार व्यक्ति है। पुलिस इस मामले में पूरी तरह चुप है। 

विज्ञापन
Alot of confusions in Swami Chinmayanand case police too escape from certain questions
छात्रा के माता-पिता को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जब मामला तूल पकड़ता चला गया, तब फिर 27 अगस्त को मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद छात्रा खोज निकाली गई और उसे संजय को भी छात्रा के साथ खोज निकाला गया, जिस पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का शक पूरी तरह से जताया जा रहा था। सारी परतें खुलने के बाद भी पुलिस कुछ बोल नहीं रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed