बरेली में उर्स-ए-रजवी के तीसरे दिन यानि आज आला हजरत के कुल शरीफ की रस्म अदा की जा रही है। आला हजरत के कुल में लाखों जायरीन के शिरकत करने का अनुमान है। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि बुधवार को सुबह कुरानख्वानी के बाद आठ बजे से इस्लामिया मैदान पर महफिल सजी। दोपहर 2:38 बजे आला हजरत के कुल शरीफ की रस्म शुरू हुई। इसमें शामिल होने के लिए लाखों जायरीन पहुंचे हैं। कुल की रस्म के साथ तीन दिवसीय उर्स मुकम्मल हो जाएगा।
पुलिस-प्रशासन ने एहतियात के तौर पर डायवर्जन लागू किया है। स्कूलों की छुट्टी भी की गई है। दोपहर से शाम तक सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है। दरगाह प्रबंधन आठ से दस लाख जायरीन आने का दावा करता है, पर पुलिस-प्रशासन दो-तीन लाख लोगों की शिरकत की बात स्वीकार करता है। कुल की रस्म को सकुशल कराने में पुलिस-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है।
2 of 5
मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी व एसपी सिटी व अन्य अफसरों ने किया भ्रमण
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी सिटी मानुष पारीक ने सोमवार रात तीन बजे तक बिहारीपुर की गलियों में गश्त कर लोगों से संवाद किया। दोपहर में कमिश्नर व आईजी ने पैदल मार्च किया। एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं की तरफ से आने वाली जायरीन की बसों की पार्किंग बिशप मंडल इंटर कॉलेज, मैथोडिस्ट इंटर कॉलेज, रेलवे यार्ड सुभाषनगर में कराई जाएंगी।
3 of 5
उर्स में उमड़े जायरीन
- फोटो : अमर उजाला
पार्किंग फुल होने पर सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस, सेंट मारिया स्कूल के सामने कैंट एरिया व सेटेलाइट कार बाजार में बसें खड़ी कराई जाएंगी। नैनीताल की तरफ से आने वाली बसें इज्जतनगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पीछे खाली स्थान पर पार्क होंगी। दिल्ली, रामपुर की तरफ से आने वाली बसों को जेलर बाग और बीएल एग्रो परसाखेड़ा में पार्क कराया जाएगा।
4 of 5
उर्स ए रजवी में उमड़े जायरीन
- फोटो : अमर उजाला
चलाई जाएंगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें
जायरीन के लिए आज अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज की मॉनिटरिंग टीम भी सक्रिय हो गई है। उर्स-ए-रजवी के चलते पुराना बस अड्डा बंद होने की वजह से पूरी भीड़ सेटेलाइट बस स्टैंड पर ही है। ऐसे में यहां व्यवस्थाएं बनाने में कठिनाई आ रही है। यात्री भी परेशान हो रहे हैं।
5 of 5
उर्स-ए-रजवी में उमड़े जायरीन
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बरेली और रुहेलखंड डिपो के एआरएम के साथ-साथ चार टीमें सेटेलाइट बस स्टैंड पर मॉनीटरिंग के लिए लगाई हैं। उर्स का कुल बुधवार को है। दोपहर के बाद जायरीन की वापसी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मुरादाबाद, दिल्ली, लखनऊ और आसपास के जिलों से भी हजारों जायरीन बरेली से वापसी करेंगे। ऐसे में परिवहन निगम ने 40 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।