फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly News: वक्फ संपत्ति बता कब्रिस्तान की जमीन को कब्जाया... बनाई दरगाह, FIR दर्ज होते ही आरोपी फरार

Fri, 18 Apr 2025 07:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 07:50 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में रिपोर्ट दर्ज होते ही कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने के आरोपी फरार हो गए। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन
accused of occupying the cemetery land by calling it Waqf property fled from home in Bareilly
इसी जमीन पर किया अवैध कब्जा - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में कब्रिस्तान की सरकारी भूमि को वक्फ संपत्ति बताकर कब्जा करने के आरोपी घर पर ताला डालकर भाग गए हैं। पुलिस आरोपी सब्जे अली की तलाश कर रही है। प्रशासन की मदद से पुलिस उसकी संपत्ति जब्त कर सकती है। 


सीबीगंज के एक मामले में शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराई तो पता लगा कि गांव सरनिया के अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम दर्ज सरकारी भूमि को सब्जे अली ने फर्जी ट्रस्ट बनाकर वक्फ में पंजीकृत करवाकर कब्जा कर लिया है। पुत्तन शाह ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। 
accused of occupying the cemetery land by calling it Waqf property fled from home in Bareilly
सीीबीगंज थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट 
पुत्तन शाह ने कानूनी लड़ाई लड़ी तो दो साल पहले कोर्ट ने भूमि को कब्जामुक्त कराने का आदेश जारी कर दिया। कोर्ट के आदेश को भी सब्जे अली दबाए बैठा रहा। एसएसपी के हस्तक्षेप पर बुधवार को पुत्तन शाह ने 11 लोगों पर धोखाधड़ी, फर्जी कागजात बनाने व मारपीट की रिपोर्ट कराई।

यह भी पढ़ेंबाघ ने खाया अजगर: सांप खाने के बाद टाइगर की हालत हो गई खराब... लोगों ने बनाया वीडियो, जिसे देख दंग रह जाएंगे
 
accused of occupying the cemetery land by calling it Waqf property fled from home in Bareilly
इसी जमीन पर किया गया अवैध कब्जा - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने मौके पर टीम भेजकर जांच कराई तो पता लगा कि सब्जे अली व उसके परिजन घर में ताला डालकर भाग गए हैं। भूमि को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने की तैयारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
accused of occupying the cemetery land by calling it Waqf property fled from home in Bareilly
आरोपी का घर - फोटो : अमर उजाला
सरकारी जमीन पर ऐसे किया कब्जा 
गांव सरनिया निवासी पुत्तन शाह के मुताबिक गांव में ही एक बेशकीमती जमीन खतौनी में कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। यह सरकारी जमीन है। उन्होंने बताया कि गांव के ही सब्जे अली ने सैयद हामिद हसन नाम के एक व्यक्ति को फकीर बनाकर कब्रिस्तान के कुछ हिस्से की जमीन पर बैठा दिया। फिर उससे झाड़-फूंक कराकर लोगों को बरगलाने लगा। 
विज्ञापन
accused of occupying the cemetery land by calling it Waqf property fled from home in Bareilly
सरकारी जमीन पर बनी मजार - फोटो : अमर उजाला
आरोपी उससे होने वाली आमदनी में अपना हिस्सा लेने लगा। हामिद हसन की मौत के उसके शव को वहीं कब्र खुदवाकर दफन करा दिया। फिर उस जमीन के साथ ही कब्रिस्तान के कुछ हिस्से की करीब तीन बीघा जमीन पर कब्जा करने की नियत से मजार का निर्माण कराने लगा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed