बाघ ने खाया अजगर: सांप खाने के बाद टाइगर की हालत हो गई खराब... लोगों ने बनाया वीडियो, जिसे देख दंग रह जाएंगे
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था। जिसमें एक बाघ अपने मुंह में बैग दबाए दिख रहा है। फोटो वायरल होने के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए।
विस्तार
पीटीआर के पर्यटन क्षेत्र में बाघ का अजगर खाने के बाद असहज महसूस करने का वीडियो वायरल होने के बाद अफसर गंभीर हुए। कैमरे लगाकर बाघ की निगरानी शुरू कर दी है। वीडियो, पीटीआर के पर्यटन क्षेत्र के पक्की पटरी मार्ग का बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार सुबह पहली शिफ्ट के दौरान कुछ सैलानियों ने बाघ के इस नजारे को कैद किया। वीडियो में बाघ एक अजगर को मारकर खाते हुए दिखाई दिया। अजगर खाने के बाद असहज बाघ उल्टी करते हुए दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ मनीष सिंह ने संबंधित क्षेत्र में कैमरे लगाकर बाघ की निगरानी शुरू करवा दी है।
मुंह में बैग दबाए बाघ का फोटो वायरल
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बाघ के मुंह में बैग दबे होने का फोटो वायरल होने के बाद पीटीआर प्रशासन सकते में आ गया है। डीएफओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिप्सी चालक और गाइडों की आपात बैठक बुलाई है। गोपनीय रूप से भी यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किस चालक और गाइड की लापरवाही से यह घटना हुई। स्थिति स्पष्ट होने के बाद लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।
पढ़ें- दामाद ने फूंकी ससुराल: बोला- ससुरालियों से है नफरत... पत्नी से भी परेशानी, नुकसान पहुंचाने को अपनाया यह तरीका
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था। जिसमें एक बाघ अपने मुंह में बैग दबाए दिख रहा है। फोटो वायरल होने के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए। पीटीआर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जिस चालक और गाइड की लापरवाही सामने आएगी। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें- UP: बेटी की शादी वाले दिन सास-दामाद पहुंचे थाने, महिला बोली- हम साथ ही रहेंगे, पति को लेकर किए ऐसे-ऐसे खुलासे