महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) बरेली के अटल सभागार में सोमवार को 22वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसका फेसबुक और यूट्यूब पर सजीव प्रसारण किया गया, जिसे करीब 500 कॉलेजों में देखा गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शोध उपाधि और स्वर्ण पदक पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
2 of 5
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय को दी सौगात
- फोटो : अमर उजाला
22वें दीक्षांत समारोह के मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय को बड़ी सौगात दी। उन्होंने पीएम ऊषा योजना के तहत 100 करोड़ रुपये अनुदान से परिसर में तैयार होने वाले डिजिटल लर्निंग हब, इंटरनेशनल ट्रांजिट छात्रावास और इन्क्यूबेटिंग पायलट फैसिलिटी सेंटर का शिलान्यास किया।
3 of 5
छात्रा को उपाधि प्रदान करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
अटल सभागार में वंदे मातरम और पर्यावरण संदेश के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 94 मेधावियों को स्वर्ण पदक और 187 शोधार्थियों को शोध उपाधि प्रदान की। डिजीलॉकर पर अपलोड किए गए डिग्री, मार्कशीट व उपाधि को प्रदर्शित किया गया।
4 of 5
छात्रा को उपाधि प्रदान करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की वार्षिक पुस्तक प्रस्तुत की गई। आंगनबाड़ी केंद्रों को किट की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने भी अपने विचार साझा किए।
5 of 5
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। तीन सौ पुलिसकर्मियों समेत कई अधिकारी ड्यूटी में लगाए गए हैं। राज्यपाल के आने और जाने के वक्त उनका काफिला गुजरने के दौरान यातायात को कुछ देर के लिए रोका गया।