{"_id":"68fdb56d8ebb11979b0a4c79","slug":"51-foot-tall-statue-of-lord-rama-will-soon-be-installed-in-ramayana-vatika-bareilly-2025-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामायण वाटिका में जल्द लगेगी 51 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा, सीएम योगी करेंगे अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामायण वाटिका में जल्द लगेगी 51 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा, सीएम योगी करेंगे अनावरण
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:36 AM IST
सार
बरेली के रामगंगानगर के सेक्टर दो में 33 हजार वर्ग मीटर में फैली रामायण वाटिका में वनवासी राम की प्रतिमा लगाने का काम अंतिम दौर में है। बीडीए के मुताबिक सात दिनों में यह प्रतिमा तैयार हो जाएगी। बीडीए ने प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन
1 of 6
रामायण वाटिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वनवासी वेश में भगवान राम की प्रतिमा तो नोएडा में पहले ही बनकर तैयार हो गई थी। अब इसे कई हिस्सों में वहां से वाहनों के जरिए बरेली लाया गया है। यहां रामायण वाटिका में करीब एक महीने से प्रतिमा की स्थापना का काम चल रहा है। काम अंतिम दौर में है। दावा किया गया है कि सात दिनों में प्रतिमा स्थापना का काम पूरा हो जाएगा। इस प्रतिमा को कांस्य से बनाया गया है।
बीडीए भगवाम राम की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से कराने की तैयारी पहले ही किए हुए है। बीडीए की जो अन्य परियोजनाएं तैयार होने जा रही हैं वे भी मुख्यमंत्री के हाथों से जनता को समर्पित कराने की तैयारी है।
2 of 6
रामायण वाटिका
- फोटो : अमर उजाला
33 हजार वर्ग मीटर में फैली है रामायण वाटिका
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने रामगंगानगर के सेक्टर दो में 33 हजार वर्ग मीटर में रामायण वाटिका बनाई गई है। यहां वनवासी राम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। करीब नौ करोड़ की लागत से 51 फुट ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा तैयार करने की जिम्मेदारी सुप्रसिद्ध मूर्तिकार रामसुतार को दी थी। छह महीने से इस पर काम चल रहा था।
3 of 6
रामायण वाटिका
- फोटो : अमर उजाला
सरोवर के बीच लगाई जाएगी प्रतिमा
एक ओर नोएडा में मूर्तिकार रामसुतार की कार्यशाला में कांस्य की ढलाई कर प्रतिमा के स्वरूप को तैयार किया गया। वहीं दूसरी ओर बीडीए के अभियंताओं ने रामायण वाटिका में बनाए गए सरोवर के बीच प्रतिमा के लिए आधार स्थल बनवाया। आधार स्थल बनने के बाद रामसुतार के बेटे अनिल रामसुतार ने अपनी टीम के माध्यम से प्रतिमा की स्थापना शुरू कराई। अनिल रामसुतार ने बताया कि प्रतिमा सात दिनों में आकार ले लेगी।
वाटिका को सजाने का काम अंतिम दौर में
रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में रामवनगमन से जुड़े प्रसंगों को चित्रों के माध्यम से जीवंत किया गया है। वनगमन से जुड़े प्रसंगों को गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई के संग लोग देख सकेंगे। बीडीए के अधिकारियों का दावा है कि इसके शुरू होते ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वाटिका को सजाने संवारने का काम अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
5 of 6
बीडीए दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर बरेली में भूखंडों की रजिस्ट्री कराएं आवंटी
ग्रेटर बरेली के सेक्टर एक और दो में रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर छह व सात की रजिस्ट्री प्रक्रिया दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगी। रामगंगा नगर आवासीय योजना के अन्य सेक्टरों की रजिस्ट्री पहले से हो रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।