उत्तराखंड के नानकमत्ता से दर्शन कर लौटते समय हुए बस हादसे से बरेली के चौपला में रहने वाली जमुना की दुनिया ही उजड़ गई। मौसा, मामा और अन्य रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकली जमुना की बेटी दुर्गा की जान चली गई। रिश्तेदारों का कहना है कि जमुना के बेटे के मौत करीब छह माह पूर्व होली के आसपास हादसे में हुई थी। अब सिर्फ एक बेटी ही सहारा बची है।
पीलीभीत बस हादसा: होली के समय बेटा... दिवाली पर हुई बेटी की मौत, उजड़ गई मां जमुना की दुनिया
नईम अख्तर, संवाद न्यूज एजेंसी, जहानाबाद (पीलीभीत)।
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:41 AM IST
सार
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में बुधवार तड़के बरेली-हरिद्वार हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बरेली निवासी दुर्गा की मौत हो गई। दुर्गा की मौत से उसकी मां जमुना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन