फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक विवाह ऐसा भी: बैलगाड़ी में बरात, पत्तों पर भोजन और पौधों का उपहार, देखने वालों का उमड़ा हुजूम

Wed, 23 Jun 2021 11:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Jun 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
unique wedding in banda up, example of environmental protection
बांदा में अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
जेहन में शादी का ख्याल आते ही बरात, बैंडबाजा, आतिशबाजी आदि धूमधड़ाका नजर आने लगता है, लेकिन नरैनी क्षेत्र के गोरे पुरवा में हुई अनोखी शादी इन दिनों चर्चा में है। फिजूल खर्ची और धूमधाम से इतर ईको फ्रेंडली यानी पर्यावरण को किसी प्रकार से कोई नुकसान न पहुंचाने वाले रिवाज से शादी हुई। लग्जरी कार की जगह बैलगाड़ी में बरात आई और इसी पर दुल्हन की विदाई हुई। स्टेज से लेकर मंडप तक हरे पत्तों और फूलों से सजाया गया था। पत्तों पर भोजन और हर बराती को उपहार में पौधे देकर विदाई पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दे गए। गोरे पुरवा में माता-पिता की मृत्यु के बाद वंदना को नरैनी के रहने वाले टीचर व पर्यावरण प्रेमी यशवंत कुमार ने बेटी माना था। मध्य प्रदेश के गोपरा में उसकी शादी तय कर दी। 16 जून को गोपरा से बैलगाड़ी में गोरे पुरवा बरात आई। दूल्हा कमलेश सिर पर पगड़ी की जगह खजूर का मुकुट लगाए था।
unique wedding in banda up, example of environmental protection
बांदा में अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
बैंडबाजा, डीजे और आतिशबाजी का शोरशराबा नहीं था। सिर्फ ढोलक की थाप पर महिलाएं मंगल गीत गुंजा रही थीं। विवाह स्थल को फूल-पत्तियों से सजाया गया था। बरातियों और घरातियों को हरे छ्यूल के पत्तों पर नाश्ता और भोजन तथा मिट्टी के कुल्हड़ में पानी व आम का पना परोसा गया। कंडा-लकड़ी में खाना बना। कार्बन उत्सर्जन करने वाले कोई भी साधन का प्रयोग नहीं हुआ। अगले दिन बृहस्पतिवार को विदाई से पूर्व दुल्हन वंदना और दूल्हा कमलेश ने नीम और आम के पौधे रोपे। साथ ही ससुराल में भी दो पौधे रोपने का उन्हें संकल्प दिलाया गया। इसके बाद बैलगाड़ी में दुल्हन विदा हो गई। इस अनोखी शादी के लगभग 50 बराती व घराती गवाह बने। 
unique wedding in banda up, example of environmental protection
बांदा में अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
14 शादियां करा चुके पर्यावरण प्रेमी यशवंत
पर्यावरण प्रेमी यशवंत कुमार का कहना है कि पर्यावरण का ध्यान रखते हुए वह अब तक 14 गरीब बालिकाओं का शादी करा चुके हैं। ऐसी शादी के लिए वर-वधू पक्ष के लोगों का तैयार होना जरूरी होता है। सारे रीति-रिवाज प्रकृति का ख्याल रखकर पूरे किए जाते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा दी जाती है। कहा कि एक तरफ शादियों में लोग लाखों रुपये लुटा देते हैं। धूमधड़ाके से प्रकृति को भी नुकसान पहुंचता है, लेकिन गोरे पुरवा में हुई ईको फ्रेंडली शादी लोगों के लिए नसीहत से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique wedding in banda up, example of environmental protection
बांदा में अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
हेलीकॉप्टर से विदाई की हसरत रह गई अधूरी
जिला प्रशासन द्वारा सिजवाहा गांव में विदाई के लिए हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति न देने से दूल्हा-दुल्हन की हसरत अधूरी रह गई। बाद में पिता को चार पहिया वाहन से बेटी की विदाई करना पड़ी। सिजवाहा निवासी मुन्ना राजपूत ने अपनी पुत्री सोनम की शादी झांसी जिले के जखो गांव निवासी महिपाल सिंह के पुत्र पंकज के साथ तय की थी। 20 जून को बरात आनी थी। सोमवार को दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होनी थी। हेलीकॉप्टर बबीना के विधायक को लेकर आना था।
विज्ञापन
unique wedding in banda up, example of environmental protection
बांदा में अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
शादी से पूर्व दुल्हन ने हेलीकॉप्टर से विदाई कराने की इच्छा जताई थी। जानकारी बबीना विधायक राजीव सिंह को होने पर उन्होंने झांसी जिला प्रशासन से इसकी अनुमति ले ली थी, लेकिन महोबा जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी। जिसके चलते लड़की के पिता को अपनी पुत्री की विदाई चार पहिया वाहन से करनी पड़ी। एसडीएम सदर मोहम्द अवेस ने बताया कि हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति मांगी गई थी। हाईटेंशन लाइन, पेड़ आदि प्रमुख कारण हैं। पीडब्ल्यूडी ने भी आपत्ति जताई थी। जिसके चलते अनुमति नहीं दी गई। लड़की के पिता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने से हेलीकॉप्टर नहीं आ सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed