फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 करोड़ की आलीशान कोठी मलबे में ढेर: जहां सजती थी छांगुर की महफिल, वहां अब गर्दा और गुबार; देखकर दंग हुआ बाबा

Sat, 12 Jul 2025 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Jul 2025 12:22 PM IST
सार

बलरामपुर के उतरौला के मधपुर में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की 12 करोड़ की आलीशान कोठी मलबे में तब्दील हो गई। जहां छांगुर की महफिल सजती थी अब वहां गर्दा और गुबार है। एटीएस छांगुर को लेकर स्कार्पियो से घर के पीछे बने गेट से दाखिल हुई। वाहन से उतरते ही छांगुर की नजर कोठी के मलबे पर पड़ी तो वह दंग रह गया। 

विज्ञापन
Chhangur Baba Rs 12 Crore Mansion Demolished: From Lavish Parties to Rubble, Locals Shocked by Hidden Plans
Chhangur Baba - फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर के उतरौला के मधपुर में जहां कभी छांगुर की महफिल सजती थी। आज वहां गर्दा और गुबार है। मलबे से पूरा परिसर पटा है। मधपुर में कोठी का निर्माण 12 करोड़ से हुआ था, जिसमें दो कोठी और अस्तबल बनाए गए थे। इसमें नीतू के नाम से करीब पांच करोड़ खर्च करके एक कोठी बनाई गई थी। बंजर जमीन पर कोठी होने से ध्वस्त करा दी गई। बाहर तो लोगों को बताता था कि विद्यालय खोलेगा, लेकिन पिलर पर भवन का निर्माण कराकर तहखाना बनाने का कार्य करने वाला था। निर्माण कराने वाले ठेकेदार का दावा है कि एक ही कोठी के निर्माण में कई बार बदलाव कराया गया। इससे लागत बढ़ती गई। स्थानीय लोग भी कहते हैं कि धर्म परिवर्तन कराने के लिए ही कोठी का इस्तेमाल होना था। छांगुर की योजना थी कि जो इन्कार करेगा, उसे तहखाने में भेजा जाएगा।
Chhangur Baba Rs 12 Crore Mansion Demolished: From Lavish Parties to Rubble, Locals Shocked by Hidden Plans
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनकार नहीं करते थे अधिकारी-कर्मचारी
छांगुर की ठसक ऐसी थी कि सरकारी दफ्तरों में भी उसका दबदबा था। यही कारण रहा कि उतरौला में एक जमीन के दाखिल खारिज पर रोक के बाद भी काम हो गया। एक किशोर से बैनामा कराने के बाद छांगुर के दबाव का ही नतीजा था कि बिना जिलाधिकारी की अनुमति के ही जमीन स्थानांतरित कर दी गई।
Chhangur Baba Rs 12 Crore Mansion Demolished: From Lavish Parties to Rubble, Locals Shocked by Hidden Plans
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में ढहाया गया मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोठी का मलबा देख दंग रह गया 
एटीएस छांगुर को लेकर स्कार्पियो से घर के पीछे बने गेट से दाखिल हुई। वाहन से उतरते ही छांगुर की नजर कोठी के मलबे पर पड़ी तो वह दंग रह गया। एकटक मलबे को देखता रहा। एटीएस उसे कमरे की ओर लेकर चलने लगी तो उसने आसमान की ओर देखा और दाएं हाथ से दिल को थाम लिया। बिना कुछ बोले ही भरी आंखों के साथ अपने आवास में दाखिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhangur Baba Rs 12 Crore Mansion Demolished: From Lavish Parties to Rubble, Locals Shocked by Hidden Plans
छांगुर बाबा - फोटो : अमर उजाला
तीन वर्षों में 500 करोड़ की फंडिंग हुई
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को बीते तीन वर्षों में करीब 500 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग हुई है। इसमें से अभी बस 200 करोड़ की ही पुष्टि हो सकी है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार शेष 300 करोड़ रुपये का लेनदेन नेपाल के माध्यम से हुआ है। 
विज्ञापन
Chhangur Baba Rs 12 Crore Mansion Demolished: From Lavish Parties to Rubble, Locals Shocked by Hidden Plans
धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: पूरी तरह ध्वस्त हो गया अवैध अड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फंडिंग के लिए काठमांडू सहित नेपाल के सीमावर्ती जिलों नवलपरासी, रुपनदेही व बांके में 100 बैंक खाते खुलवाए गए। उन्हीं में धर्म परिवर्तन कराने के लिए पाकिस्तान, दुबई, सऊदी अरब व तुर्किए से पैसे भेजे गए। एजेंट चार से पांच प्रतिशत कमीशन पर नेपाल के बैंक खातों से पैसे निकालकर सीधे छांगुर तक पहुंचा देते थे। इसमें कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) की भी मदद ली जाती थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed