फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्रेमजाल और रुपयों का लालच...शोहरत के लिए बदली सोहबत और तबाह कर ली जिंदगी, छांगुर ने किया धोखा; अब ये संकट

Mon, 14 Jul 2025 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Jul 2025 09:29 AM IST
सार

प्रेमजाल और रुपये के लालच में धर्म परिवर्तन करने वालों के सामने अब जीवन यापन का संकट है। घर वापसी के बाद समाज में पैठ बनाना भारी पड़ रहा है।  तमाम लोगों के साथ छांगुर ने धोखा किया है। छांगुर के तीन सहयोगी एटीएस के रडार पर हैं। ये आजमगढ़ और अन्य जिलों में अवैध धर्मांतरण की मुहिम चलाते थे।

विज्ञापन
Changur baba story Those who convert their religion are now facing the problem of livelihood
Changur baba - फोटो : अमर उजाला
न तो हिंदू धर्म से ऊबे थे और न ही जीवन में कोई कठिनाई थी। नीतू, नवीन या फिर हाजिरा कोई भी हों, जिन लोगों ने धर्मांतरण किया, उनकी सोच ही बदल चुकी थी। सुकून और शोहरत के साथ सोहबत बदली। हिंदू से मुस्लिम बने और छांगुर के दरबार के शागिर्द बन गए। 


बात यहीं तक सीमित होती तो कोई बात नहीं, छांगुर का साथ मिला तो सभी धर्मांतरण की मुहिम का हिस्सा बन गए। छांगुर के काले कारनामों को आगे बढ़ाने की कसरत करने लगे। आज हालात यह हैं कि ऐसे लोगों की जिंदगी तबाह हो चुकी है।
Changur baba story Those who convert their religion are now facing the problem of livelihood
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटीएस की पड़ताल में जिन लोगों की करतूत उजागर हो रही है, उनकी राह जेल की ओर ही दिखाई दे रही है। स्थिति यह है कि अब तक छांगुर व उसके बेटे के साथ ही नीतू और नवीन जेल के मेहमान बने हैं। चेन्नई की नीतू ने छांगुर को पीर मानकर सुकून का सपना देखा था। 

 
Changur baba story Those who convert their religion are now facing the problem of livelihood
नीतू उर्फ नसरीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डिग्री कॉलेज चलाकर शोहरत कमाने का सपना देख रही थी नीतू
मधपुर में अपने नाम से जमीन लेकर बनवाई गई कोठी में डिग्री कॉलेज चलाकर शोहरत कमाने का सपना देख रही थी। मगर उसे क्या पता था कि बुरे काम का अंजाम बुरा ही होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Changur baba story Those who convert their religion are now facing the problem of livelihood
बलरामपुर के मधपुर में स्थित छांगुर का मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तरह छांगुर के जाल में फंसकर जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन किया और आज घर वापसी की है, उन्हें भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। छांगुर ने बड़े पैमाने पर लोगों के साथ धोखा किया, जिससे ऐसे लोगों को समाज में पैठ बनाना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
Changur baba story Those who convert their religion are now facing the problem of livelihood
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में ढहाया गया गेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छांगुर के तीन सहयोगी एटीएस के रडार पर
अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई में तेजी आई है। मुख्यमंत्री कार्यालय मामले की सीधे निगरानी कर रहा है। एटीएस की श्रावस्ती यूनिट के अधिकारी मामले की नियमित पड़ताल करने में जुटे हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed