फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्जिद में मां और बेटियों की हत्या: किसी का गला कटा था तो किसी का फटा पड़ा था सिर, 'खून देख लगा बंदर घायल है'

Sat, 11 Oct 2025 10:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दोघट।
संवाद न्यूज एजेंसी, दोघट। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 10:56 PM IST
सार

बच्चियों ने बताया कि छत पर कई जगह, दरवाजे पर खून लगा मिला तो उन्होंने सोचा कि कोई बंदर घायल हो गया है। वहां कमरे के अंदर तीनों चारपाई और बेड पर पड़े थे। 

विज्ञापन
Mother and daughters murdered in mosque in baghpat
मां और दोनों बेटियां जिनकी मस्जिद में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत स्थित गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के पहली मंजिल पर बने जिस कमरे में मुफ्ती इब्राहिम का परिवार रहता था, उस कमरे का शनिवार को मंजर काफी खौफनाक था। 

Mother and daughters murdered in mosque in baghpat
मौलाना जिनका परिवार रहता था मस्जिद में - फोटो : अमर उजाला

बेड पर मुफ्ती की पत्नी इसराना का शव आधा नीचे लटका हुआ था और दोनों बच्चियां सोफिया व सुमाइया खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थीं। किसी के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया था तो किसी का सिर फटा हुआ था। सबसे पहले वहां छह बच्चियों ने मंजर देखा तो उनकी चीख निकल गई।

Mother and daughters murdered in mosque in baghpat
मस्जिद के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आलिमा की पढ़ाई कर चुकी इसराना आस-पास रहने वाले कई परिवारों की बच्चियों को अपने कमरे में बुलाकर पढ़ाती थी। इसलिए ही दोपहर करीब ढाई बजे बच्चियां उनके पास आ जाती थीं। शनिवार दोपहर भी पड़ोस की छह बच्चियां पढ़ाई के लिए इसराना के पास गईं, लेकिन सीढ़ी का दरवाजा ऊपर से बंद होने के कारण कमरे में नहीं जा सकीं। इसके बाद बच्चियां दूसरी सीढ़ी से होते हुए छत पर गईं और दीवार फांदकर सीढ़ी का दरवाजा खोलने के बाद मुफ्ती के कमरे में पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and daughters murdered in mosque in baghpat
मस्जिद के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बच्चियों ने बताया कि छत पर कई जगह, दरवाजे पर खून लगा मिला तो उन्होंने सोचा कि कोई बंदर घायल हो गया है। वहां कमरे के अंदर तीनों चारपाई और बेड पर पड़े थे। तीनों मां और बेटियों को देखते ही सभी बच्चियां डर गईं और चिल्लाते हुए बाहर भागकर लोगों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Mother and daughters murdered in mosque in baghpat
मस्जिद के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बच्चियों ने बताया कि वहां तीनों का पूरा शरीर खून से लथपथ था। स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा था कि धारदार हथियार से वार किए गए हैं। इसराना, सोफिया व सुमाइया के शरीर पर गहरे जख्म थे। उधर, मामले की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग माैके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed