{"_id":"6863aa16e3c038779d01e0d7","slug":"haryana-news-most-wanted-criminal-sandeep-lohar-killed-in-up-after-13-years-of-crime-2025-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Encounter: हरियाणा में 13 साल तक अपराध करता रहा संदीप, UP में आते ही ढेर; पत्नी बोली-फर्जी मुठभेड़ में मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Encounter: हरियाणा में 13 साल तक अपराध करता रहा संदीप, UP में आते ही ढेर; पत्नी बोली-फर्जी मुठभेड़ में मारा
Tue, 01 Jul 2025 03:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:17 PM IST
सार
बागपत में यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ रविवार रात मुठभेड़ में मारे गए हिस्ट्रीशीटर व एक लाख के इनामी संदीप लोहार की पत्नी ज्योति ने रोहतक के महम थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
UP Encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक जिले के भैणी महाराजपुर गांव का एक लाख रुपये का इनामी बदमाश संदीप लोहार 13 साल तक हरियाणा में अपराध करता रहा। वह यूपी में आया और पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया।
मौके पर पड़ी पिस्टल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार ट्रक चालकों की हत्या भी शामिल
एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संदीप लोहार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, रोहतक समेत अन्य जनपदों में 20 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया, जिनमें चार ट्रक चालकों की हत्या भी शामिल हैं।
एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संदीप लोहार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, रोहतक समेत अन्य जनपदों में 20 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया, जिनमें चार ट्रक चालकों की हत्या भी शामिल हैं।
संदीप लोहार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संदीप ने 21वीं घटना कानपुर के पनकी में चार करोड़ रुपये की निकिल प्लेट से लदा ट्रक लूटकर की। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसके पीछे लगी यूपी एसटीएफ ने पांच साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए माल बरामद किया और फरार संदीप पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पड़ा हथियार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार रात मवीकलां गांव के पुश्ते के पास मुठभेड़ में संदीप लोहार की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी बचकर भाग गया। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, बाइक और साढ़े पांच हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
मौके पर पड़ी पिस्टल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। संदीप के पिता सत्यवीर ने बताया कि उसका बेटा संदीप रविवार शाम साढ़े चार बजे तक घर में ही था। ऐसे में वह यहां कैसे पहुंचा, इसका किसी को नहीं पता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पास सुरक्षा में शव को रोहतक भिजवाया। उधर, पुलिस ने बदमाश को घर में छिपाकर रखने के मामले की भी जांच शुरू कर दी।
एक लाख रुपये के इनामी बदमाश के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज थे, उसके पास से पिस्टल, तमंचा समेत अन्य हथियार बरामद किए गए। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, उसकी बीडियो ग्राफी भी कराई गई। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एनपी सिंह, एएसपी बागपत
एक लाख रुपये के इनामी बदमाश के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज थे, उसके पास से पिस्टल, तमंचा समेत अन्य हथियार बरामद किए गए। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, उसकी बीडियो ग्राफी भी कराई गई। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एनपी सिंह, एएसपी बागपत