फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

Baghpat News: अफसरों पर भड़के सांसद, भ्रष्टाचार व लापरवाही के आरोप लगाए

Sun, 20 Sep 2026 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
political news
बागपत कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते रालोद सांसद
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने अफसरों पर भ्रष्टाचार व लापरवाही के आरोप लगाए। वहां अफसरों को खूब फटकार लगाई गई। उन्होंने विकास कार्यों में देरी, खेल मैदान के लिए जमीन चिह्नित न करने, सड़कों की हालत न सुधारने पर नाराजगी जताते हुए कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. राजकुमार सांगवान ने दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल रहा है और वे निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। सांसद ने सीएमओ को कहा कि सिर्फ मरीजों का उपचार करने में खानापूर्ति की जा रही है। जिले में सीएचसी व पीएचसी पर कितने डॉक्टर व फार्मासिस्ट तैनात हैं, इसकी जानकारी तक नहीं है। उन्होंने सीएमओ को स्वास्थ्य सुविधा में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जल निगम के अफसरों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि हर घर जल योजना में गांवों व कस्बों में सड़कों को उखाड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों का निर्माण तक नहीं किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। अफसर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को कहा कि रजबहों की सफाई तक नहीं हो रही है, जिससे वे गंदगी से अटे पड़े हैं। उन्होंने रजबहों की सफाई कराकर पानी छोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि शहीदों के नाम पर सड़कों का नामकरण करके उनका निर्माण कराया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी सड़कों पर नाराजगी जताते हुए कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही गुफा मंदिर से बिजरौल तक मार्ग का निर्माण जल्द शुरू करने के लिए कहा, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
सांसद डॉ. राजकुमार ने किसानों को विभागीय योजनाओं पर मिलने वाली सब्सिडी में जिला उद्यान अधिकारी पर खेल करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। कहा कि जब उन्हें किसानों का नाम व गांव का ही नहीं पता है तो फिर कैसे सब्सिडी दी जा रही है। अधिकारी खेल बंद करें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से कोई अधिकारी नहीं आने पर वेतन रोकने व स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ को विकास भवन में अफसरों की कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए।
खेल मैदान के लिए 15 बीघा जमीन दें अफसर
सांसद सांगवान ने अफसरों को निर्देश दिए कि वे जिले में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान का निर्माण करवाने के लिए युवा कल्याण विभाग को 15 बीघा जमीन दें। तीनों तहसील के एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। 15 दिन में जमीन उपलब्ध होनी चाहिए। यदि कहीं सरकारी जमीन पर कब्जा है तो एसडीएम व तहसीलदार के साथ मिलकर कब्जा हटवाया जाए ताकि जमीन पर खेल मैदान का निर्माण हो सके।

ओवरब्रिज के धीमे कार्य पर जताई नाराजगी
सांसद ने अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई। कहा कि कार्य समय से पूरा नहीं होने के कारण व्यापारियों व लोगों को परेशानी हो रही है। अफसर भी यहां से गुजरते हैं, लेकिन फिर भी कार्य में सुधार तक नहीं हो रहा।


डेढ़ साल से स्वरोजगार के लिए प्रस्ताव नहीं आने पर जताई नाराजगी
सांसद डॉ. राजकुमार ने डेढ़ साल से स्वरोजगार योजना में कोई प्रस्ताव नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि यहां ऐसा कोई नहीं जो अपना रोजगार शुरू करना चाहता हो या फिर अधिकारी किसी को रोजगार देना ही नहीं चाहते हैं। कहा कि इस तरह से जिले में कार्य नहीं चलेगा। अधिकारी इसमें सुधार करें। वहीं जिला गन्ना अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह राजनीति बंद करें और पत्र लिखने से पहले उसको पढ़ लिया करें।

बागपत में आते ही नजर आते हैं सड़कों में गड्ढे : मंत्री
जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि सहारनपुर व शामली में सड़कें काफी अच्छी हैं। जब वह बड़ौत में आते हैं तो सड़कों में गड्ढे दिखाई देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत भी काफी खराब है। सहारनपुर जिले में खेल मैदान काफी अच्छे हैं, लेकिन यहां ऐसी सुविधा तक नहीं है। उन्होंने अफसरों को बागपत में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने के निर्देश दिए और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

पात्रों को दें योजना का लाभ : विधायक
भाजपा विधायक योगेश धामा ने सीएमओ से कहा कि पात्रों के आयुष्मान कार्ड तक नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनका स्वास्थ्य योजनाओं की तरफ ध्यान नहीं है। उन्होंने सीएमओ को पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनवाने व सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।


रजबहे का पुराना फोटो दिखाने पर हंगामा हुआ
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ढिकाना गांव में रजबहे की सफाई कराने व सड़क बनाने की बात कहते हुए फोटो दिखाया तो ढिकाना गांव के प्रधान यशवीर सिंह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि यदि वह रजबहे की ऐसी हालत और वहां ऐसी सड़क दिखा देंगे तो विभाग को 20 लाख रुपये का इनाम दूंगा। इसको लेकर उन्होंने हंगामा कर दिया। इसके बाद अधिशासी अभियंता बोले कि यह पुरानी सड़क है और गलती से फोटो अपलोड हो गया। सांसद ने फटकार लगाते हुए कहा कि वह एक माह में कार्ययोजना बनाकर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed