बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने नगर की सराय रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर युवक-युवती पकड़े। उन्हें बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं, होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि सराय रोड पर विकास प्राधिकरण द्वारा होटल पर सील लगाए जाने के बावजूद गलत काम किए जा रहे हैं। इसके बाद एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें कई युवक-युवतियां मिले।
2 of 5
कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस ने उनके आधार कार्ड देखे। जांच में सभी बालिग मिले। उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने होटल सीज कर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
3 of 5
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों का आरोप है सराय रोड पर मीरापुर रजबहे की पटरी के सामने स्थित एक होटल में अब भी गोरखधंधा जारी है। कुछ दिन पूर्व डीएम के आदेश पर इस होटल पर सील लगाई गई थी।
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का आरोप है कि कई बार होटल में आने जाने वाले लड़के-लड़कियों की वीडियो और फोटो पुलिस को भेजे थे। इसके बावजूद मंडी पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। सीओ सविरत्न गौतम ने जांचकर कार्रवाई की बात कही।
5 of 5
भागे प्रेमी जोड़े।
- फोटो : amar ujala
उधर, विकास प्राधिकरण के जेई निखिल त्यागी ने बताया कि सोनू के होटल पर डीएम के आदेश पर सील लगाई थी। यदि सील लगाए जाने के बाद भी वहां गलत काम किया जा रहा है तो डीएम व एसपी से शिकायत कर कार्रवाई कराई जाएगी।