फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुक्का बार में छापा: हिरासत में लिए चार लड़कियों समेत 29 लोग, शहर में पुलिस की छापेमारी

Mon, 18 Jan 2021 04:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Jan 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Girld and boys arrested from hookah bar while police raided in restaurant azamgarh up
हुक्का बार में पुलिस का छापा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में प्रतिबंधित होने के बावजूद भी हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने रविवार को जब छापा मारा तो मौके पर चार लड़कियों समेत करीब 29 लोग मौके पर मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। वहीं हुक्का बार संचालक मौके से फरार हो गया है। यह हुक्का बार चोरी छिपे संचालित किया जा रहा था। जिसमें उन्होंने रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा रखा था। सोमवार को भी पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही है।

Girld and boys arrested from hookah bar while police raided in restaurant azamgarh up

पुलिस के अनुसार, शहर के सिधारी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर के सामने स्थित एक परिसर में नशे का यह कारोबार रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा कर संचालित हो रहा था। ब्रदर्स क्लब नाम से संचालित इस हुक्का बार में रविवार की शाम काफी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली तो सीओ सिटी सक्रिय हो गए। शहर कोतवाली व सिधारी थाना पुलिस के साथ सीओ स्वयं मौके पर पहुंच गए और छापेमारी की।

Girld and boys arrested from hookah bar while police raided in restaurant azamgarh up
हुक्का बार में पुलिस ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला

मौके से हुक्का भी बरामद हुआ है, जिसका कई युवक प्रयोग कर रहे थे। पुलिस को देखते ही हुक्का बार संचालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मौके पर मौजूद मिले दो दर्जन भर से अधिक युवक व युवतियों को थाने लाकर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने युवका का धारा 151 में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girld and boys arrested from hookah bar while police raided in restaurant azamgarh up
हुक्काबार - फोटो : अमर उजाला

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिबंध के बाद भी हुक्काबार का संचालन हो रहा है। वहां से 29 युवक-युवतियां पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। संचालक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
Girld and boys arrested from hookah bar while police raided in restaurant azamgarh up

आपको बता दें कि लगभग तीन माह पूर्व भी शहर कोतवाली पुलिस ने शहर में एक साथ दो-दो हुक्का बारों पर छापेमारी की कार्रवाई कर आधा दर्जन लोगों को पकड़ा था। जिसमें एक हुक्का बार बिलरिया की चुंगी क्षेत्र तो दूसरा हर्रा की चुंगी क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी के पास संचालित हो रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed