{"_id":"6005668a8ebc3e333c452435","slug":"girld-and-boys-arrested-from-hookah-bar-while-police-raided-in-restaurant-azamgarh-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार में छापा: हिरासत में लिए चार लड़कियों समेत 29 लोग, शहर में पुलिस की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का बार में छापा: हिरासत में लिए चार लड़कियों समेत 29 लोग, शहर में पुलिस की छापेमारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 18 Jan 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हुक्का बार में पुलिस का छापा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में प्रतिबंधित होने के बावजूद भी हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने रविवार को जब छापा मारा तो मौके पर चार लड़कियों समेत करीब 29 लोग मौके पर मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। वहीं हुक्का बार संचालक मौके से फरार हो गया है। यह हुक्का बार चोरी छिपे संचालित किया जा रहा था। जिसमें उन्होंने रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा रखा था। सोमवार को भी पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही है।
2 of 5
पुलिस के अनुसार, शहर के सिधारी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर के सामने स्थित एक परिसर में नशे का यह कारोबार रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा कर संचालित हो रहा था। ब्रदर्स क्लब नाम से संचालित इस हुक्का बार में रविवार की शाम काफी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली तो सीओ सिटी सक्रिय हो गए। शहर कोतवाली व सिधारी थाना पुलिस के साथ सीओ स्वयं मौके पर पहुंच गए और छापेमारी की।
3 of 5
हुक्का बार में पुलिस ने मारा छापा।
- फोटो : अमर उजाला
मौके से हुक्का भी बरामद हुआ है, जिसका कई युवक प्रयोग कर रहे थे। पुलिस को देखते ही हुक्का बार संचालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मौके पर मौजूद मिले दो दर्जन भर से अधिक युवक व युवतियों को थाने लाकर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने युवका का धारा 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हुक्काबार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिबंध के बाद भी हुक्काबार का संचालन हो रहा है। वहां से 29 युवक-युवतियां पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। संचालक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि लगभग तीन माह पूर्व भी शहर कोतवाली पुलिस ने शहर में एक साथ दो-दो हुक्का बारों पर छापेमारी की कार्रवाई कर आधा दर्जन लोगों को पकड़ा था। जिसमें एक हुक्का बार बिलरिया की चुंगी क्षेत्र तो दूसरा हर्रा की चुंगी क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी के पास संचालित हो रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।