फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tigri Mela: आरती और मंत्रोचारण से गूंजा पतित पावनी का तट, तिगरी मेले की उमंग और उत्साह की सभी तस्वीरें

Tue, 12 Nov 2024 01:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 01:05 PM IST
सार

 Amroha Tigri Mela 2024: तिगरीधाम गंगा मेले का शुभारंभ हवन-पूजन और गंगा दुग्धाभिषेक के साथ हुआ। प्रभारी मंत्री केपी मलिक, जनप्रतिनिधियों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा तट पर हवन में भाग लिया और गंगा मैया की आरती कर मेले की सफलता की कामना की। मंत्रोच्चार और दुग्धाभिषेक से गंगा तट भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन
banks Patit Pavani resonated with aarti and chanting mantras, see pictures of zeal and enthusiasm Tigri Mela
Tigri Mela 2024 - फोटो : संवाद

हवन-पूजन और गंगा की जलधारा में दुग्धाभिषेक के साथ तिगरीधाम गंगा मेले का शुभारंभ हो गया। प्रभारी मंत्री केपी मलिक समेत जिले के जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा किनारे हुए हवन में आहुतियां दीं। गंगा मैया की आरती कर मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की। आरती और मंत्रोचारण से पतित पावनी का तट गूंज उठा।

banks Patit Pavani resonated with aarti and chanting mantras, see pictures of zeal and enthusiasm Tigri Mela
Tigri Mela 2024 - फोटो : संवाद

सोमवार को देवोत्थान एकादशी के अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की विधिवत शुरुआत हो गई। इसके लिए गंगा किनारे खास इंतजाम किए गए। गंगा तट भव्य वेदी बनाई गई। सोमवार शाम करीब पांच बजे पंडित गंगा शरण शर्मा, पंडित दयानंद शर्मा, आचार्य ऋषभ शर्मा सहित 11 ब्राह्मणों ने वेदी को सजाकर हवन कराया। आधे घंटे तक मंत्रोच्चार से भगवान गणेश, गंगा मैया सहित विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान करते रहे। शाम 5:45 बजे प्रभारी मंत्री केपी मलिक वेदी स्थल पर आए।

banks Patit Pavani resonated with aarti and chanting mantras, see pictures of zeal and enthusiasm Tigri Mela
Tigri Mela 2024 - फोटो : संवाद

जिले के जनप्रतिनिधियों और कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने गंगा किनारे हो रहे हवन में आहुतियां प्रदान कीं। इस दौरान गंगा का किनारे मंत्रों के उच्चारण से गूंज उठा। हवन के बाद जनप्रतिनिधियों और पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा का 21 लीटर दूध से अभिषेक किया। गंगा मैया के जल का आचमन कर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। दुग्धाभिषेक के बाद गंगा मैया की आरती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
banks Patit Pavani resonated with aarti and chanting mantras, see pictures of zeal and enthusiasm Tigri Mela
Tigri Mela 2024 - फोटो : संवाद

आठ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

ऐतिहासिक तिगरी मेले में आस्था और उमंग का अनूठा संगम दिखाई दे रहा है। सोमवार से मेले की विधिवत शुरुआत हो गई। हालांकि, मेला स्थल पर पिछले एक सप्ताह से श्रद्धालुओं के जुटने का क्रम शुरू हो गया था। मेले में पहुंचे करीब आठ लाख से अधिक श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। हर साल आयोजित होने वाले तिगरी मेले को लेकर पिछले एक माह से प्रशासन तैयारियां कर रहा था। सोमवार से शुरू हुआ गंगा मेला कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा।

विज्ञापन
banks Patit Pavani resonated with aarti and chanting mantras, see pictures of zeal and enthusiasm Tigri Mela
Tigri Mela 2024 - फोटो : संवाद

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में सांसद कंवर सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र खड़कवंशी, नौगांवा विधायक समरपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश गोला, पूर्व विधायक संगीता चौहान, दानवीर सिंह, दिवाकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अधिकारियों में एडीएम मायाशंकर यादव, एसडीएम चंद्रकांता, डॉ. ब्रजेश सिंह मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed