फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'बच्चों को बहुत चाहती थी गासिया', पति ने आमिर के एनकाउंटर पर उठाए सवाल; पुलिस ने इस तरह जोड़ी कड़ी से कड़ी

Tue, 05 May 2026 09:18 AM IST
Sharukh Khan प्रमन श्रीवास्तव, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
प्रमन श्रीवास्तव, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 05 May 2026 09:18 AM IST
सार

अंबेडकरनगर में चार बच्चों और मां की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मुठभेड़ में ढेर हुए आरोपी आमिर के एनकाउंटर पर महिला के पति नियाज ने सवाल उठाए हैं। बच्चों के पिता नियाज को भी पुलिस की थ्योरी रास नहीं आ रही है। नियाज ने कहा कि सऊदी से आकर पत्नी का अंतिम संस्कार करूंगा।

विज्ञापन
Ambedkarnagar murder Case Niyaz Questions Encounter of Aamir who Kill Four Children and Mother
Ambedkarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंबेडकरनगर में चार बच्चों और उनकी मां की बेरहमी से हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने एनकाउंटर कर भले ही सुलझाने का दावा कर दिया है लेकिन जघन्य हत्याकांड के दौरान उठे सवाल आज भी अनसुलझे हैं। बच्चों के पिता नियाज को भी पुलिस की थ्योरी रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि नियाज ने मंगलवार तक वापस आने के बाद ही गासिया के शव की सुपुर्दगी लेने की बात कही है।


सोमवार को एनकाउंटर के बाद संवाद न्यूज एजेंसी प्रतिनिधि से सऊदी अरब के यांबू शहर में रह रहे नियाज अहमद की बात हुई। नियाज ने पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने की बात कही। उनका कहना है कि शुक्रवार की शाम वीडियो कॉल के जरिये करीब 40 मिनट तक पत्नी गासिया और बच्चे शफीक, सऊद, उमर और बेटी बयान उर्फ सादिया से बात हुई थी। 
Ambedkarnagar murder Case Niyaz Questions Encounter of Aamir who Kill Four Children and Mother
मुठभेड़ में ढेर आमिर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी लोग खुश थे और खाना खा चुके थे। घर में ऐसा कुछ भी नहीं था जो इतनी बड़ी वारदात की ओर इशारा कर सके। करीब तीन माह पहले घर के सामने सिगरेट-शराब का सेवन करने से रोकने पर आमिर ने उनके पुत्र शफीक और पत्नी गासिया के साथ गाली-गलौज की थी। 
Ambedkarnagar murder Case Niyaz Questions Encounter of Aamir who Kill Four Children and Mother
मीरानपुर में शनिवार को घर के अंदर घटना के साक्ष्य जुटाते डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम ईशा प्रिया व एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी होने पर आमिर के चाचा ताज मोहम्मद को फोन कर शिकायत की थी। साथ ही दोबारा इस प्रकार की बदसलूकी करने पर पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। आमिर के चाचा ने उसे समझा लेने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ambedkarnagar murder Case Niyaz Questions Encounter of Aamir who Kill Four Children and Mother
मुठभेड़ में घायल आमिर को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नियाज के अनुसार, बच्चों का शव मिलने के बाद पुलिस ने गासिया खातून को ही हत्यारा बता डाला और इसके पीछे दूसरी शादी को वजह बना दिया। नियाज ने प्रशासन से अपील की है कि उसके वापस आने तक शव को सुरक्षित रखा जाए ताकि वह स्वयं उनको मिट्टी दे सकें। 

 
विज्ञापन
Ambedkarnagar murder Case Niyaz Questions Encounter of Aamir who Kill Four Children and Mother
मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर के ट्रॉमा सेंटर पहुंची एसपी प्राची सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने इस तरह जोड़ी कड़ी से कड़ी
एसपी प्राची सिंह ने बताया कि चार बच्चों की हत्या के बाद पूछताछ में पता चला कि नाजिया नामक महिला घटना से कुछ दिन पूर्व आकर रुकी थी। नाजिया के जरिये सोनू अपने मित्र आमिर के साथ घर आया-जाया करता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed