फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BSP will move forward with all sections of society: Pal

सर्वसमाज के साथ आगे बढ़ेगी बसपा : पाल

Sun, 04 Oct 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
BSP will move forward with all sections of society: Pal
अकबरपुर के सैदापुर में रविवार को आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबो​धित करते प्रदेश अध्य
अंबेडकरनगर। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि पार्टी ने पिछड़े वर्ग समेत समाज के सभी वर्गों को राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पिछड़े वर्ग को एकजुट होकर बसपा के साथ खड़ा होना होगा। वह रविवार को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के सैदापुर में आयोजित बसपा की सेक्टर स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार से निजात के लिए बसपा को सत्ता में लाना जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल जोन प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने की। उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छात्रों, किसानों और महिलाओं के हित में बसपा शासन में काम हुआ।
विज्ञापन

अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रत्याशी मनोज वर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। बसपा नेता विनय पाठक ने ब्राह्मण समेत सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक का संचालन जिला सचिव राधेश्याम राज ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सप्पू वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र भारती समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed