फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बाग की तरह प्रयागराज में भी चल रहा है प्रदर्शन, 48 घंटों से बच्चों के साथ डटी हैं महिलाएं

Tue, 14 Jan 2020 02:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jan 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj women protests in Mansoor Ali park against CAA and NRC just like Shaheen bagh protest
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ - फोटो : प्रयागराज
नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तरह प्रयागराज में भी प्रदर्शन जारी है। प्रयागराज के खुल्दाबाद में प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं सोमवार को भी रात भर धरनास्थल पर डटी रहीं। काफी कोशिशों के बाद भी वह धरना खत्म करने को राजी नहीं हुई। इसके बाद उन्हें समझाने के लिए गई पुलिस फोर्स भी सुबह वापस लौट गई। 
Prayagraj women protests in Mansoor Ali park against CAA and NRC just like Shaheen bagh protest
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ - फोटो : प्रयागराज

बता दें कि रविवार दोपहर तीन बजे के करीब आसपास के इलाकों से जुटीं 100 से ज्यादा महिलाओं ने सीएए व एनआरसी के विरोध में खुल्दाबाद स्थित मंसूर अली पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू किया था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं मानने को तैयार नहीं हुईं। भीड़ बढ़ती देख देर रात पीएसी भी बुलाई गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस का मानना था कि रात होते ही प्रदर्शन खत्म हो जाएगा। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
 

Prayagraj women protests in Mansoor Ali park against CAA and NRC just like Shaheen bagh protest
प्रयागराज में भी चल रहा है प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

छोटे-छोटे बच्चों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं रात भर मंसूर अली पार्क में डटी रहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात में संख्या कुछ कम जरूर हुई, लेकिन सुबह होते ही फिर वहां अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शन खत्म कराने की सारी कोशिशें नाकाम रहने के बाद पुलिस भी वापस चली गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj women protests in Mansoor Ali park against CAA and NRC just like Shaheen bagh protest
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ - फोटो : प्रयागराज

उधर सोमवार को भी धरनास्थल पर जुटीं महिलाओं ने सीएए व एनआरसी के विरोध में आवाज बुलंद की। उनका कहना था कि एनआरसी लागू होने के बाद असम में जिस तरह के हालात पैदा हुए, उससे साफ है कि इसे लागू करने वालों की नीयत सही नहीं है। रोशनबाग निवासी रूबीना का कहना था कि उनका विरोध न किसी पार्टी से है और न ही सरकार से। उनका विरोध सिर्फ इस बात का है कि हिंदुस्तान के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बिगाड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।
 

विज्ञापन
Prayagraj women protests in Mansoor Ali park against CAA and NRC just like Shaheen bagh protest
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ - फोटो : प्रयागराज

इसी तरह सबीना अहमद ने बताया कि उनके पास अपनी नागरिकता के प्रमाण हैं। लेकिन, कम पढ़े-लिखे तमाम ऐसे लोग हैं, जिन्होंने जागरूकता के अभाव में इस तरह के दस्तावेज नहीं बनवाए। उनके यहां घरेलू काम करने वाली महिला भी इनमें से एक हैं, तो क्या ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं। वह ऐसे लोगों के लिए इस प्रदर्शन में शामिल होने आईं हैं। उधर 24 घंटे बीतने के बाद भी धरना अनवरत चलता रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed