फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water levels in Prayagraj: Ganges and Yamuna after 'bathing' Hanuman

प्रयागराज में जलस्तर : हनुमानजी को स्नान कराने के बाद गंगा-यमुना ने पकड़ी रफ्तार, रिहायशी इलाकों में हलचल बढ़ी

Sun, 30 Aug 2026 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Aug 2026 12:12 PM IST
सार

Prayagraj Flood : प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह 10 बजे की केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.66 मीटर, नैनी में यमुना 81.65 मीटर और प्रयागराज में गंगा 81.15 मीटर दर्ज की गई। तीनों स्टेशनों पर जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Water levels in Prayagraj: Ganges and Yamuna after 'bathing' Hanuman
मां गंगा ने श्री बड़े हनुमानजी को कराया स्नान। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी को मां गंगा ने रविवार को भोर में स्नान कराया। मां गंगा के मंदिर में प्रवेश करने पर उनका पूजन अर्चन के साथ स्वागत किया गया। जयकारों के बीच मां गंगा ने मंदिर में प्रवेश कर श्री बड़े (लेटे) हनुमानजी को स्नान कराया। 

विज्ञापन


गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे संगम नगरी में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। केंद्रीय जल आयोग की रविवार सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.66 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी स्तर 83.734 मीटर और खतरे का निशान 84.734 मीटर है।

विज्ञापन


शहर के छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, राजापुर, बेली कछार, सलोरी, चांदपुर, संगम क्षेत्र, दारागंज, दरियाबाद, गऊघाट, अल्लापुर, मीरापुर, राजापुर, गोविंदपुर, नेवादा, करेली, गौसनगर, नैनी, फाफामऊ और झूंसी के तटवर्ती इलाकों के साथ शिवकुटी और रसूलाबाद इलाके में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनी में यमुना का जलस्तर 81.65 मीटर पहुंच गया है। यहां चेतावनी स्तर 83.74 मीटर, जबकि खतरे का निशान 84.74 मीटर निर्धारित है। छतनाग में गंगा का जलस्तर 81.15 मीटर दर्ज किया गया। इस स्थान पर चेतावनी स्तर 83.734 मीटर और खतरे का निशान 84.734 मीटर है।

तीनों स्थानों पर बढ़ रहा जलस्तर

आयोग के आंकड़ों के अनुसार फाफामऊ, नैनी और प्रयागराज तीनों निगरानी केंद्रों पर नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि अभी गंगा और यमुना चेतावनी स्तर से नीचे हैं। फाफामऊ में अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर 87.98 मीटर, नैनी में 87.99 मीटर और प्रयागराज में 88.03 मीटर दर्ज किया गया है।

बारिश नहीं, फिर भी बढ़ रहा पानी

रविवार सुबह 8:30 बजे तक तीनों केंद्रों पर संचयी दैनिक वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज हुई। इसके बावजूद नदियों के बढ़ते जलस्तर ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले घंटों में जलस्तर के आंकड़ों पर प्रशासन और संबंधित विभागों की नजर बनी रहेगी।

एक ही दिन में 85 से 89 सेंटीमीटर तक बढ़ा जलस्तर

प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। रविवार दोपहर 12 बजे तक दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से ऊपर चढ़ता दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते पानी से संगम क्षेत्र समेत तटीय इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। फाफामऊ में जलस्तर 81.76 पहुंच गया है, जबकि चेतावनी बिंद 83.734 है। इस तरह देख जाए तो गंगा चेतावनी बिंदु से एक मीटर 97.4 सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं और बढ़ोत्तरी लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed