{"_id":"5e9368158ebc3e78b71317dc","slug":"visa-canceled-for-16-depositors-from-indonesia-thailand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः इंडोनेशिया, थाइलैंड से आए 16 जमातियों का वीजा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः इंडोनेशिया, थाइलैंड से आए 16 जमातियों का वीजा निरस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 2
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडोनेशिया व थाईलैंड से शहर में आए 16 विदेशी जमातियों का वीजा निरस्त हो गया है। यही नहीं, उन्हें ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय की ओर से भेजी गई सूचना राज्य सरकार के माध्यम से पुलिस अफसरों को भी मिल गई है। वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के जलसे में शामिल हजारों जमातियों के कोराना संक्रमित मिलने के बाद देश भर में इनकी तलाश शुरू हुई। इसी क्रम में शहर में भी जांच पड़ताल के दौरान 31 मार्च को शाहगंज के अब्दुल्लाह मस्जिद मुसाफिरखाने में सात इंडोनेशियाई जमाती छिपकर रहते मिले। इसके दो दिनों बाद करेली के हेरा मस्जिद में थाइलैंड से आए नौ जमाती भी पकड़े गए। इनके खिलाफ शाहगंज व करेली थाने में धारा 144 के उल्लंघन, बीमारी फैलाने के आरोप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ।
2 of 2
एच-1 बी वीजा
- फोटो : social media
पुलिस का कहना है कि टूरिस्ट वीजा पर आने के बावजूद यह धार्मिक प्रचार की गतिविधियों में शामिल हुए, जो पूरी तरह से वीजा नियमों का उल्लंघन है। इसके तहत इन पर फॉरेनर्स एक्ट की भी धाराएं लगाई गईं। उधर, वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले दिनों ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति करते हुए इनके खिलाफ जिला पुलिस की ओर से शासन को रिपोर्ट भी भेजी गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए इन सभी 16 जमातियों का वीजा निरस्त कर दिया गया है।
साथ ही इन्हें ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है। यानी एक बार वापस जाने के बाद अब इन्हें देश में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में विदेश मंत्रालय की ओर से भेजी गई सूचना भी पुलिस अफसरों को मिल गई है। आईजी रेंज केपी सिंह ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से सूचना प्राप्त हो गई है। इसके अनुसार सभी जमातियों का वीजा निरस्त कर उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।