फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल्पवासियों के लिए गंगा पर बनेंगे दो और पांटून पुल, बढ़ सकता है मेले का दायरा

Mon, 28 Dec 2020 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Dec 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two more Pantoon bridges will be built on the Ganges for Kalpavasi, the fair can increase the scope
prayagraj news : माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को माघ मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए गंगा पर दो और पांटून पुल बनाने का निर्देश दिया। इन दो पुलों के निर्माण की मंजूरी मिली, तो माघ मेले के क्षेत्रफल का भी विस्तार हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में माघ मेले की समीक्षा बैठक में कहा कि पूर्व की भांति ही इस बार भी दिव्य, भव्य मेला होगा। उन्होंने हफ्ते भर के भीतर श्रद्धालुओं से कोरोना की चांज रिपोर्ट लेकर आने की अपील की। साथ ही अफसरों को चेताया कि सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

Two more Pantoon bridges will be built on the Ganges for Kalpavasi, the fair can increase the scope
prayagraj news : माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

डिप्टी सीएम ने नैनी की तरफ से संगम स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अरैल घाट पर पीपा का पुल बनाने के लिए कहा। साथ ही उनका कहना था कि फाफामऊ के पुल पर जाम न लगने पाए और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए फाफामऊ में भी पीपे का पुल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने अफसरों से कहा कि अरैल एवं फाफामऊ के पीपे के पुलों का निर्माण कार्य समय से पूरा किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने मेले में पांटून पुल, चकर्ड प्लेट मार्ग, बिजली, पानी समेत अन्य तैयारियों को पांच जनवरी तक पूरा करने की हिदायत दी।

Two more Pantoon bridges will be built on the Ganges for Kalpavasi, the fair can increase the scope
prayagraj news : माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

माघ मेले में निलेगी निर्मल गंगा की धारा

माघ मेले के दौरान पर्याप्त मात्रा में गंगा जल का प्रवाह बना रहे और संतों, भक्तों, कल्पवासियों को डुबकी लगाने के लिए निर्मल गंगा की धारा मिले इसके डिप्टी सीएम ने अफसरों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गंगा का प्रवाह बनाए रखने के लिए पहले से ही तैयार रहें। उन्होंने कहा कि माघ मेला का आयोजन प्रयागराज की गरिमा को बढ़ाने वाला होना चाहिए। मेले की तैयारियों में कोई कोर-कसर न रहने पाए। इसके लिए अधिकारियों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two more Pantoon bridges will be built on the Ganges for Kalpavasi, the fair can increase the scope
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

भूमि आवंटन में असंतोष पैदा न हो

डिप्टी सीएम ने मेले में आने वाले साधु-संतों एवं कल्पवासियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में कोविड-19 के मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। कहा कि साधु-संतों, संस्थाओं को मेले में आवंटित की जाने वाली जगह का आवंटन इस प्रकार से किया जाए कि किसी भी तरह का असंतोष पैदा न हो। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल,विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, फाफामऊ के विधायक विक्रमाजीत मौर्या, भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, एडीएम सिटी अशोक कुमार कन्नौजिया के अलावा मेला से संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Two more Pantoon bridges will be built on the Ganges for Kalpavasi, the fair can increase the scope
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

निश्चिंत रहें, किसी की नहीं जाएगी भूमि सुविधा

कोविड काल में मेले में न बसने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों की भूमि सुविधा यथावत रहेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन संस्थाओं को पूर्व में मेले में जमीन आवंटित की गई है, अगर वह इस बार कोविड-19 की वजह से मेले में नहीं आते हैं तो वे आश्वस्त रहें कि अगले वर्ष जब मेले का आयोजन होगा तो उनको पूर्व की भांति जमीन का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भ्रम में न रहे कि किसी को आवंटित की जाने वाली जमीन वापस ले ली जाएगी। जिन  संस्थाओं का नाम सूची में दर्ज है, वह पूर्व की भांति ही दर्ज रहेगा। मेला प्रशासन से जो सुविधाएं मुहैया कराई जाती रही हैं, वह आगे भी मिलती रहेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed