फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता विरोधः प्रयागराज में इंटरनेट के बाद एसएमएस सेवा भी निलंबित

Sun, 22 Dec 2019 03:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Dec 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
SMS also suspended after internet in Prayagraj
news prayagraj - फोटो : प्रयागराज

नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध-प्रदर्शन के तीसरे दिन शनिवार को कानपुर समेत कई इलाकों में बवाल को देखते हुए इंटरनेट के साथ बीएसएनएल की एसएमएस सेवा भी निलंबित कर दी गई। बवाल की आशंका पर इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध अगले 24 घंटे के लिए फिर बढ़ा दिया गया। हालांकि  एनआईसी की लीज लाइन इस प्रतिबंध से अलग रखी गई है, ताकि सरकार के सूचना संचार में बाधा न आने पाए। बैंक व बीमा सेवाओं की लीज लाइनें भी पूर्ववत चालू रहेंगी।

Trending Videos
SMS also suspended after internet in Prayagraj
news prayagraj - फोटो : प्रयागराज

सीएए व एनआरसी पर अफवाह व बवाल फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा को रविवार की रात 10 बजे तक के लिए फिर बंद कर दिया गया। इससे पहले शनिवार की रात 10 बजे तक के लिए ही प्रतिबंध लगाया गया था,लेकिन शाम को इसे बढ़ाने का निर्णय ले लिया गया। एसएमएस सेवा भी बंद कर दी गई। अफसरों के मुताबिक इंटरनेट बंद होने के बाद लोग भीड़ जुटाने के लिए व्हाट्सएप पेसबुक, ट्विटर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन एसएमएस के जरिए एक दूसरे के बीच अफवाहें फैलाने की आशंका बनी हुई थी।

SMS also suspended after internet in Prayagraj
news prayagraj - फोटो : प्रयागराज

बीएसएनएल के महाप्रबंधक आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि डीएम के निर्देश पर इंटरनेट सेवा बंद रखने की अवधि बढ़ा दी गई है। कानपुर में बवाल को देखते हुए बीएसएनएल की एसएमएस सेवा भी निलंबित कर दी गई है। जीएम के मुताबिक बवाल बढ़ने की आशंका पर प्रतिबंध की अवधि में फिर विस्तार किया जा सकता है। शनिवार की शाम एसडीओ एसबी उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने दोबारा पत्र भेजकर नेट सेवा पर प्रतिबंध बढ़ाने के लिए कहा है। इसके बाद बीएसएनएल समेत अन्य संचार माध्यमों के ब्राडबैंड अगली सूचना आने तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इंटरनेट आधारित हर तरह की बुकिंग, अपलोडिंग अब सोमवार से ही आरंभ हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SMS also suspended after internet in Prayagraj
news prayagraj - फोटो : प्रयागराज

इंटरनेट बंद होने से बढ़ी परेशानी, बुक नहीं हुए ई टिकट

प्रयागराज। इंटरनेट सेवा बंद होने से लगातार दूसरे दिन लाखों लोगों को परेशानी हुई। लगातार दूसरे दिन मोबाइल इंटरनेट बंद होने की वजह से जहां एक ओर रेलवे की ई टिकट सेवा का लोग लाभ नहीं ले सके  तो वहीं हवाई टिकट की भी बुकिंग मोबाइल से नहीं हुई। फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम आदि बंद होने से युवा खासे निराश हुए। हालांकि दो दिन से बंद इंटरनेट सेवा की वजह से तमाम लोगों के मोबाइल की बैटरी भी खूब चली। उधर  शनिवार को भी व्यापारी अपना रिटर्न दाखिल न कर सके।

विज्ञापन
SMS also suspended after internet in Prayagraj
news prayagraj - फोटो : प्रयागराज

इंटरनेट बंद होने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल फोन धारकों को हुई है। बड़े संस्थान में लीज लाइन की वजह से इंटरनेट भले ही चल जा रहा हो लेकिन मोबाइल फोन बीते दो दिन से खिलौना बने हुए हैं। ओला, उबर सेवा भी दो दिन से बाधित है। ओला सेवा के एक ड्राइवर ने बताया कि एप के माध्यम से ही बुकिंग कैब की होती है, लेकिन अब नेट बंद होने से वह खाली ही बैठे हुए हैं। इसी तरह ऑन लाइन खाना उपलब्ध करवाने वाली जमैटो, स्वीगी से भी बुकिंग तकरीबन बंद हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed