फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले पांच वर्षों में गंगा की सभी सहायक नदियों के जल को आचमन योग्य बनाने का संकल्प 

Mon, 21 Jun 2021 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Jun 2021 01:21 AM IST
सार

  • गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक में सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल की मौजूदगी में लिया गया संकल्प

विज्ञापन
Resolve to make the water of all the tributaries of the Ganges drinkable in the next five years
prayagraj news : संगम में स्नान करते साधु। - फोटो : prayagraj

गंगा समग्र द्वारा सिर्फ गंगा के निर्मलीकरण के अलावा उसकी सहायक नदियों के जल को भी आचमन योग्य बनाया जाएगा। इसके लिए समग्र के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर जुटेंगे। रविवार को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल की मौजूदगी में गंगा समग्र से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वह अगले पांच वर्ष में गंगा की सहायक नदियों के जल को भी आचमन योग्य बना देंगे। 

Resolve to make the water of all the tributaries of the Ganges drinkable in the next five years
prayagraj news : रामघाट पर रविवार को हरिहर आरती समिति की ओर से आयोजित गंगा दशहरा कार्यक्रम में गंगा पूजन करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

प्रयागराज के झूंसी स्थित गंगा धाम में चल रही गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक में डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि गंगा हमारे लिए जीवन संस्कृति हैं। इस पर हमारी आस्था और श्रद्धा सदियों से है। अगर गंगा पर संकट होगा तो हम पर भी संकट आएगा। अगर हम सब सजग हो और मां गंगा की निर्मलता के लिए आम जन मानस का भी साथ लें तो निश्चित ही सफलता हमारें कदम चूमेंगी। गंगा की सहायक नदियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि यह कार्य किसी संगठन या सरकार के बल पर करना संभव नहीं है।

Resolve to make the water of all the tributaries of the Ganges drinkable in the next five years
prayagraj news : रामघाट पर रविवार को हरिहर आरती समिति की ओर से आयोजित गंगा दशहरा कार्यक्रम में गंगा पूजन करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। गंगा समग्र के कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा यह आंदोलन  नदियों की निर्मलता तक नहीं सीमित है। हम सब पर्यावरण, जल संरक्षण, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए भी संकल्पित हैं। हम सब को गंगाजीवियों के जीवन स्तर को भी सुधारना होगा।  इससे पूर्व राष्ट्रीय बैठक की शुरुआत मां भारती व मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान द्वितीय सत्र में  विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारियों ने संगठन के अलग- अलग आयामों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Resolve to make the water of all the tributaries of the Ganges drinkable in the next five years
prayagraj news : रामघाट पर रविवार को हरिहर आरती समिति की ओर से आयोजित गंगा दशहरा कार्यक्रम में गंगा पूजन करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

तीसरे सत्र में गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कार्य संचालन प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक के समापन सत्र में बताया कि  वार्षिक प्रशिक्षण व अधिवेशन भी करवाया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र ने कहा कि गंगा के किनारे के गांवों में हरियाली लाने व पालीथिन जैसे कचरे को दूर रखने की भी रणनीति बनानी होगी। इस अवसर पर क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ललित कपूर, डा. नंदिता पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Resolve to make the water of all the tributaries of the Ganges drinkable in the next five years
prayagraj news : रामघाट पर रविवार को हरिहर आरती समिति की ओर से आयोजित गंगा दशहरा कार्यक्रम में गंगा पूजन करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विधि विधान से किया मां गंगा का पूजन एवं आरती 

झूंसी स्थित गंगा धाम में गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक के बाद गंगा दशहरा के मौके पर वहां  षोडशोपचार विधि से मंत्रों के बीच मां गंगा का पूजन व आरती हुई। गंगा पूजन में संघ के सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल भी शामिल हुए। उनके साथ डा. वीरेंद्र जायसवाल, केंद्रीय मार्गदर्शक रामाशीष, प्रांत संगठन मंत्री अंबरीश भी शामिल हुए। आरती के बाद  बिहार और झारखंड क्षेत्र प्रमुख रमाशंकर सिन्हा, दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक शंभू नाथ पांडेय ने कहा कि मां गंगा से आशीष लेकर अब हम अपने प्रांत लौट रहे हैं।

अब वहां गंगा के निर्मलीकरण का कार्य होगा। इस अवसर पर  क्षेत्र संयोजक चिंतामणि सिंह, प्रांत संयोजक राकेश, प्रांत प्रचार प्रमुख डा. मुरारजी त्रिपाठी, धर्म जागरण प्रमुख संजय, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भोलेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर गंगा समग्र की बैठक में  बिहार विधान परिषद सदस्य तथा गंगा समग्र के उत्तर बिहार प्रांत संयोजक सर्वेश कुमार भी  शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जो योजना यहां बनाई गई है, उसके अनुसार अपने प्रांत व गांव में कार्य करेंगे। लोगों को साथ लाने के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed