फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: राष्ट्ररक्षा के धागों से भाइयों की कलाई पर बंधी नेह की डोर

Tue, 04 Aug 2020 02:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020: The thread of national defense tied the wrist of brothers to Neh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रक्षाबंधन पर सोमवार को देशप्रेम और पर्यावरण की झलक पेश की गई। बहनों ने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर सैनिकों की कलाई पर राखी बांधी। सेना के जवानों के अलावा कोरोना योद्धाओं को भी राखी बांधी गई। साथ ही पेडों में रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण की रक्षा का भी संदेश दिया गया। 



भद्राकाल समाप्त होने के बाद सोमवार को आयुष्मान योग में भाइयों की कलाई पर प्रेम के धागे सजने लगे। बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की आरती उतारी। इस बार रक्षाबंधन पर राष्ट्ररक्षा की भावना बहनों में खास तौर से प्रदर्शित हुई। अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की ओर से बहनों ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर और फिर कैंट पहुंचकर सैनिकों की कलाई पर राखी बांधी।

Raksha Bandhan 2020: The thread of national defense tied the wrist of brothers to Neh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इस दौरान रक्षाबंधन का त्योहार राष्ट्ररक्षा पर्व के रूप में मनाया गया। सैनिकों केबीच रक्षाबंधन का पर्व मनाने वाली बहनों में मानस सिंह, ऋतु श्रीवास्तव, रीता सोढ़ी, कनकलता मिश्रा, सान्या तिवारी, सरिता श्रीवास्तव,रश्मि शुक्ला शामिल थीं। कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर पटेल ने भाइयों-बहनों को मिठाई बांटी।

इसी तरह महिला अधिकार संगठन की ओर से बहनों ने कैंट के अलावा सिविल लाइंस थाना में पहुंचकर जवानों और सैनिकों को राखी बांधी। इस दौरान बहनों ने भाइयों को ‘भारत रक्षा-मां, बहन की सुरक्षा’ का संकल्प दिलाया।  

Raksha Bandhan 2020: The thread of national defense tied the wrist of brothers to Neh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मंजू पाठक के नेतृत्व में मनीषा शुक्ला, सानू जौहर, पूजा, शिल्पा सिंह, सुषमा पाल, लवली पटेल, कनकलता, राधा, सुधा, फरीदा परवीन, अनिता शामिल थीं। इससे पहले घर-घर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी और कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। इसके बदले में भाइयों ने बहनों को तरह-तरह के उपहार दिए। घरों में पर्व पर मिठाई के साथ ही तरह-तरह के पकवान बनाए गए।

हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई को बांधी राखी

एक ओर जहां समाज में नफरतों की खाईं बढ़ती जा रही है, वहीं कुछ लोग धर्म -मजहब की संकीर्ण मानसिता वाली दीवार गिराकर आपसी सद्भाव कायम कर रहे हैं। मदर टेरेसा फाउंडेशन के महानगर अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अस्करी को सिविल लाइंस की रजनी हांडा ने राखी बांधी। हिंदू बहन रजनी ने अपने मुस्लिम भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ माथे पर तिलक भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020: The thread of national defense tied the wrist of brothers to Neh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पेड़ों पर राखी बांध कर कोरोना पर किया प्रहार

रक्षा बंधन पर सोमवार को पेड़ों को राखी बांध कर पर्यावरण की रक्षा की शपथ ली गई। यह कार्यक्रम संयुक्त व्यापार मंडल और मदर टेरेसा फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। संयुक्त व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अस्करी की अगुवाई में फूलों से पेड़ों को सजाया गया। इसके बाद सूती धागों में रेशमी कपड़े और सुनहरे गोटों वाली राखी बांधी गई।

 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020: The thread of national defense tied the wrist of brothers to Neh
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पेड़ों पर मास्क लगाकर कोरोना महामारी पर भी प्रहार किया गया। इसी तरह रोशन बाग पार्क में मदर टेरेसा फाउंडेशन के मोहम्मद गुफरान खान, गौरव मिश्रा ने कदंब के पेड़ों को गेंदे और गुलाब के फूलों से सजा कर रक्षाबंधन पर्व को अनूठे अंदाज में मनाया। इस मौके पर गौरव मिश्रा, अप्पू श्रीवास्तव, मोहम्मद इमरान, कामरान अहमद, मनोज वर्मा, विनोद हांडा उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed