फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजा कोलंदर : इंसान की शक्ल में हैवान, 14 लोगों की हत्या की थी, मानव के भेजे का पीता था सूप

Thu, 25 Mar 2021 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Mar 2021 12:55 AM IST
सार

  • राजा कोलेंद्र : इंसान की शक्ल में हैवान 
  • 14 लोगों की हत्या की थी जिले के पहले साइको किलर ने
  • दो इंसानों को मारकर खाया था भेजा, अपने ही गिरोह में शामिल तीन को मार डाला था
  • पत्रकार धीरेंद्र के कत्ल के बाद खूनी चेहरा सामने आया

विज्ञापन
Raja Kolander: In the face of human beings, 14 people were killed, the man was sent to drink soup.
prayagraj news : राजा कोलंदर (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

राजा कोलंदर। एक ऐसा शख्स जिसका नाम लेते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उसे नाम से ज्यादा जिले का पहला साइको किलर, इंसान की शक्ल में हैवान, खूनी दरिंदा आदि नामों से जाना जाता है। वह अपराध सिर्फ इसलिए नहीं करता था कि वह अपराधी था या अपराध करना उसकी फितरत थी। अपराध उसकी मानसिक खुराक थी। हत्या तो बहुत से अपराधियों ने की होगी लेकिन इंसान को मारकर उसका भेजा खाने वाला नर पिशाच शायद इकलौता कोलंदर होगा। पत्रकार धीरेंद्र की हत्या के बाद जब उसके आपराधिक कारनामों को खुलासा हुआ तो लोगों को यकीन नहीं हुआ कि उनके बीच का कोई शख्स इस कदर हैवान हो सकता है। इस हैवान ने सन 2000 में शहर को दहला दिया था। 

Raja Kolander: In the face of human beings, 14 people were killed, the man was sent to drink soup.
prayagraj news : राजा कोलंदर (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

एक हिंदी दैनिक के पत्रकार धीरेंद्र सिंह 14 दिसंबर 2001 को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। वे दफ्तर से घर जाने की बात कहकर निकले थे। दो दिन बाद भी वह नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हो गई। कुछ पता नहीं चला। उस वक्त मोबाइल का चलन आम नहीं था। पुलिस को न तो सर्विलांस का पता था और न ही काल रिकार्ड्स के बारे में। दफ्तर वालों की सलाह पर पुलिस ने कॉल रिकार्ड्स को चेक किए।

धीरेंद्र के मोबाइल गायब होने के बाद उस मोबाइल से दो कॉल हुई थी। एक सांसद के बेटे के अलावा कातिल ने अपने घर पर भी बात की थी। पुलिस ने सांसद के बेटे को उठाया और उस घर का पता किया जहां से कॉल की गई थी। पुलिस तेजी से काम कर रही थी। कातिल का पता चल गया था। कीडगंज के तत्कालीन एसओ एसएन त्रिपाठी ने नैनी स्थित एक पिगरी फार्म में दबिश दी। यहीं राजा कोलेंद्र से दुनिया का सामना हुआ।

Raja Kolander: In the face of human beings, 14 people were killed, the man was sent to drink soup.
फाइल फोटो

कोलंदर टाटा सूमो से कहीं भागने के फिराक में था। पुलिस उसे कीडगंज थाने में ले आई। वह किसी भी सूरत में यह मानने को तैयार नहीं था कि उसने धीरेंद्र का कत्ल किया है। धीरेंद्र को उसने अपना मित्र बताया। इसी दौरान उसने राज खोला कि वह वाहनों को लूट कर ड्राइवरों की हत्या करने वाला गिरोह चलाता है। जिस टाटा सूमो के साथ वह पकड़ा गया है, वह रायबरेली के एक युवक को मारकर लूटी गई है। उसने कई अपराध स्वीकार किए लेकिन धीरेंद्र की हत्या की बात उसने नहीं कुबूली। अब पुलिस ने मनोवैज्ञानिक रूप से उसे तोड़ना शुरू किया। उसकी पत्नी और बच्चों को थाने लाया गया। यहीं कोलंदर टूट गया। उसने धीरेंद्र के विषय में तमाम बातें बताईं। बहरहाल खुलासा झकझोर देने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raja Kolander: In the face of human beings, 14 people were killed, the man was sent to drink soup.
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया कि धीरेंद्र को उसने 15 दिसंबर की रात उस वक्त मार दिया जब वह पिगरी फार्म में आग ताप रहे थे। उसने पहले धीरेंद्र को गोली मारी फिर शव के कई टुकड़े कर यहां से लेकर रीवा और शहडोल तक टुकड़ों को फेंक दिया था। ऐसी नृशंस वारदात की बात सुनकर लोग सन्न रह गए। फिर शुरू हुआ कोलंदर से पूछताछ का दौर। अब उसके ऐसे-ऐसे कारनामे सामने आए कि वह दहशत का पर्याय बन गया। उसने एक एक करके 14 कत्ल की बात कुबूली। उसने करीब करीब एक ही तरीके से सबको मारा था। वह पहले पीठ पर गोली मारता था और फिर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देता था। टुकड़ों को दूर-दूर गड्ढों में दफन कर देता था।

विज्ञापन
Raja Kolander: In the face of human beings, 14 people were killed, the man was sent to drink soup.
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद

कई लोगों को तो उसने अपने पिगरी फार्म में ही दफन कर दिया था। लगातार हत्याओं के बाद भी जब वह पकड़ा नहीं गया तो उसका मनोबल काफी बढ़ गया था। हत्या जैसा जघन्य अपराध उसके लिए शौकिया खेल हो गया। पुलिस ने कई स्थानों पर छापा कर उन लोगों की हड्डियां बरामद कीं, जिनकी उसने हत्या की थी। उसने काफी पैसा वाहनों को लूटकर कमाया था। एक सरकारी दफ्तर में एडहॉक पर काम करने वाले कोलंदर ने उस समय लाखों रुपये ब्याज पर बांट रखे थे। तत्कालीन एसएसपी पीके तिवारी ने इस कांड के खुलासे पर एसएसपी आफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर इलाहाबाद पुलिस की तुलना स्काटलैंड यार्ड से की थी। 14 हत्याओं का आरोपी राजा कोलंदर आज भी नैनी जेल में बंद है। उसे खूंखार अपराधियों के साथ रखा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed