फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj:  ‘योग के टॉनिक’ से सेहतमंद बना रहीं बेटियां, शहर में चल रहे कई योगा क्लास

Tue, 23 Mar 2021 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Mar 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
prayagraj: daughters making healthy by 'tonic of yoga'
yoga - फोटो : self
प्रयागराज (सुरभि गुप्ता)। आजकल की आपाधापी भरी जिंदगी में लोगों के पास सुकून नहीं है। न खाने का समय है न ही सोने का। कहने के लिए 24 घंटे हैं लेकिन खुद के लिए वक्त नहीं है। कोई शारीरिक रूप से टूटा हुआ तो कोई भावनात्मक रूप से। ऐसे माहौल में संगमगनरी की बेटियां ‘योग के टॉनिक’ से लोगों को सेहतमंद बना रहीं हैं। आइए जानते हैं इनके बारें में,


 
prayagraj: daughters making healthy by 'tonic of yoga'
prayagraj news : मधु श्रीवास्तव। - फोटो : prayagraj

कस्टमाइज योग सिखा रही हैं मधु

योग के साधारण आसन सिखाने वाले लोग तो आसानी से आपको मिल जाएंगे, लेकिन मधु श्रीवास्तव लोगों को कस्टमाइज योग सिखा कर उन्हें स्वास्थ्य रहने में मदद कर रही हैं। जार्ज टाउन की रहने वाली मधु कहती हैं कि लोग बाहरी रूप से साफ कर लेते हैं लेकिन आत्मिक रूप से स्वच्छ होना जरूरी है।

माइग्रेन, अवसाद, एकाग्रता की कमी, लीवर से संबंधित समेत कई बीमारियों के परेशान लोग उनके पास आते हैं, जिसे वह उन्हें योग सिखाकर दूर करने की कोशिश करती हैं। वह तकरीबन नौ वर्षों से योग से जुड़ी हैं।

 
prayagraj: daughters making healthy by 'tonic of yoga'
dr. deepti yogeshawar - फोटो : self

डॉ. दीप्ति ने घरेलू महिलाओं को किया योग के प्रति प्रेरित

आठ वर्षों से योग से जुड़ी डॉ. दीप्ति योगेश्वर पेशे से तो फीजियोथेरेपिस्ट हैं, मगर योग के जरिए भी लोगों को स्वस्थ्य रहने के तरीके बता रहीं हैं। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में योग प्रशिक्षक होने के साथ ही ऑनलाइन भी सिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj: daughters making healthy by 'tonic of yoga'
prayagraj news : डॉ. दीप्ति। - फोटो : prayagraj
खास यह कि डॉ. दीप्ति योगेश्वर ने घरेलू महिलाओं को योग के प्रति प्रेरित किया। बताती हैं कि घरेलू महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी उन्हें कई दिक्कतें होती हैं लेकिन खुद के लिए वह वक्त नहीं निकाल पाती।

ऐसे में उन्होंने लॉकडाउन में योग की ऑनलाइन क्लासेज चलाकर महिलाओं को जोड़ा। उनकी बीपी, थाइरायड, कमर दर्द, जोड़े के दर्द, डायबिटीज आदि बीमारियों को नियंत्रित करने में उनकी मदद कर रही हैं।

 
विज्ञापन
prayagraj: daughters making healthy by 'tonic of yoga'
prayagraj news : योग प्रशिक्षिका चैतन्या त्रिपाठी। - फोटो : prayagraj
ऑनलाइन योग स्टूडियो चला रहीं चैतन्या
म्योराबाद की चैतन्या पढ़ाई के साथ लोगों को योग भी सिखा रही हैं। वह आनलाइन लोगों को प्रशिक्षित करती हैं। अपने ऑनलाइन योग स्टूडियो के जरिए वह लोगों को स्वस्थ्य और खुश रहने के तरीके बता रहीं हैं।

टाइक्वांडो में रेड वन बेल्ट चैतन्या कहती हैं कि योग में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी अधिकतर समस्याओं का समाधान हैं। अगर लोग योग के जरिए खुद के लिए हर रोज आधे घंटे का भी वक्त निकाले तो अधिकतर बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed