{"_id":"62a6baf2fa62660078240aca","slug":"prayagraj-violence-mastermind-javed-house-was-demolished-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Violence: 1500 स्क्वॉयर फुट...सवा करोड़ का आलीशान मकान, चार घंटे में दो बुलडोजर ने कर दिया जमींदोज, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Violence: 1500 स्क्वॉयर फुट...सवा करोड़ का आलीशान मकान, चार घंटे में दो बुलडोजर ने कर दिया जमींदोज, देखें तस्वीरें
Mon, 13 Jun 2022 09:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Violence
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में जुमे के दिन अटाला में हुए बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने करेली के जेके आशियाना स्थित उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया। दोपहर 12 बजे के करीब शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चार घंटे तक चली। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ ही पीएसी के जवान भी मौके पर तैनात रहे। जावेद को एक दिन पहले ही 67 अन्य आरोपियों संग गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जुमे पर अटाला में हुए बवाल के बाद ही अफसरों ने कह दिया था कि उपद्रवियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक दिन पहले ही पीडीए, नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए सूची भी बनाई थी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि आरोपियों के अवैध रूप से बने मकानों, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चल सकता है।
Trending Videos
Prayagraj Violence
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह करीब 11 बजे करेली थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों को इकट्ठा किया गया। कुछ देर बाद पुलिस, पीएसी, पीडीए व नगर निगम की टीम जेके आशियाना स्थित उस मोहल्ले में पहुंची, जहां आरोपी जावेद का आलीशान दो मंजिला मकान स्थित था।
Prayagraj Violence
- फोटो : अमर उजाला
अफसरों के साथ दो जेसीबी व एक पोकलैंड मशीन भी थी। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने से पहले घर में मौजूद महिलाओं से घर खाली करने को कहा गया तो उन्होंने विरोध किया। अफसरों ने उन्हें एक घंटे की मोहलत देकर सामान बाहर निकालने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Violence
- फोटो : अमर उजाला
मोहलत खत्म होने के बाद करीब 12.15 बजे बुलडोजर व पोकलैंड मशीन से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। सबसे पहले भूतल पर लगे मुख्य दरवाजे व बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया और फिर एक -एक कर मकान के अन्य हिस्सों को ढहाया जाने लगा। करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चलने के बाद मकान जमींदोज हो गया। इसके बाद अफसर और पुलिस टीमें वापस लौट आईं।
विज्ञापन
Prayagraj Violence
- फोटो : अमर उजाला
अफसर बोले, नहीं ली थी अनुमति
- पीडीए अफसरों का कहना है कि मकान का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था।
- भूतल व पहले तल पर निर्माण से पहले प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
- दावा है कि इस संबंध में भवन स्वामी को बीती 10 मई को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
- नोटिस में सुनवाई की तिथि 24 मई तय की गई थी लेकिन न भवन स्वामी हाजिर हुआ और न ही कोई अभिलेख उपलब्ध कराए गए।
- 25 मई को भवन ध्वस्तीकरण आदेश जारी हुआ और इसकी एक प्रति मकान पर चस्पा कर आदेश का तामीला कराया गया।
- आदेश में यह भी निर्देशित किया गया था कि नौ जून 2002 तक स्वयं ही भवन ध्वस्त कर प्राधिकरण को सूचित करें।
- निर्देशों के उल्लंघन पर बीते 10 जून को ही ध्वस्तीकरण आदेश जारी हुआ। जिसमें 12 जून को तिथि तय करते हुए सुबह 11 बजे तक मकान खाली करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद ही यह कार्रवाई हुई।