Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cup of tea has become costlier; you now have to pay 12 rupees for tea that used to cost 10 rupees.

प्रयागराज : महंगी हुई चाय की चुस्की, 10 रुपये वाली चाय के देने पड़ रहे 12 रुपये

Thu, 26 Nov 2026 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 08:03 PM IST
सार

सर्दी बढ़ने के साथ चाय की मांग बढ़ी है, लेकिन दूध, चीनी, चायपत्ती, अदरक और इलायची महंगी होने से चाय की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। शहर में 10 रुपये वाली चाय अब 12 रुपये में मिल रही है, जबकि कुल्हड़ वाली चाय के दाम 15 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसका असर चाय के शौकीनों की जेब पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
cup of tea has become costlier; you now have to pay 12 rupees for tea that used to cost 10 rupees.
चाय हुई महंगी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

सर्द हवाओं के बीच गर्मागर्म चाय की चुस्की हर किसी को सुहा रही है, लेकिन इस बार चाय का स्वाद लेने के लिए जेब भी ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। ठंड में चाय की बढ़ती तलब के बीच दूध, चीनी और चायपत्ती के दाम बढ़ने से शहर में चाय महंगी हो गई है। जो चाय पहले 10 रुपये में मिलती थी, उसके लिए अब 12 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, कुछ दुकानों पर कुल्हड़ वाली चाय की कीमत 15 रुपये तक पहुंच गई है। चाय विक्रेताओं का कहना है कि सामग्री महंगी होने से पुराने दाम पर चाय बेचना मुश्किल हो रहा है। इसका असर अब सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।

विज्ञापन


चाय विक्रेता विनोद कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय में चाय बनाने में इस्तेमाल होने वाली लगभग सभी जरूरी सामग्री महंगी हुई है। अमूल का दूध 76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि नमस्ते कंपनी का दूध 78 से 80 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। चीनी की कीमत भी 50 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 70 रुपये हो गई है। महरानी कंपनी की 250 ग्राम चायपत्ती का पैकेट पहले 85 रुपये में मिलता था, जिसका दाम अब 95 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

अदरक और इलायची के भी बढ़े दाम

इसके अलावा इलायची और अदरक की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में चाय बनाने की लागत लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों के मुताबिक, एक कप चाय तैयार करने में पहले की तुलना में अधिक खर्च आ रहा है। वहीं, अमूल दूध के थोक कारोबारी रमन गुप्ता ने बताया कि बीते एक महीने में दूध की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई है। पहले आधा लीटर अमूल दूध 35 से 36 रुपये में मिलता था, जो अब बढ़कर 38 रुपये हो गया है।

ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर चाय विक्रेताओं की लागत पर पड़ रहा है। चाय विक्रेता सुरेश का कहना है कि वह फिलहाल 10 रुपये में ही चाय बेच रहे हैं। हालांकि, बढ़ती लागत को देखते हुए उन्हें भी कीमत बढ़ाने पर विचार करना पड़ रहा है। विकास भवन गेट पर चाय की दुकान लगाने वाले मनोज ने बताया कि वह रोजाना 200 से 300 कप चाय बेचते हैं। फिलहाल सामान्य चाय 10 रुपये और कुल्हड़ वाली चाय 12 रुपये में बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed