फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj: असलहों के प्रदर्शन की नहीं थम रही वारदातें, फिर वीडियो वायरल

Fri, 25 Jun 2021 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Jun 2021 12:11 AM IST
सार

  • पूरामुफ्ती का बताया जा रहा है मामला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

विज्ञापन
Prayagraj: The incidents of display of weapons are not stopping, then the video goes viral
घुड़सवारी के दौरान कंधे पर असलहा रखकर रौब झाड़ता युवक। - फोटो : prayagraj

जिले में असलहों के प्रदर्शन व फायरिंग के मामले थम नहीं रहे हैं। बृहस्पतिवार को ऐसी ही एक अन्य घटना का वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक हवा में गोलियां दागते नजर आ रहा है। जांच पड़ताल में पता चला कि घटना पूरामुफ्ती क्षेत्र की है। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। 



14 सेकंड का यह वीडियो दोपहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें टीशर्ट पहने हुए एक युवक नजर आता है, जिसके हाथ में राइफल है। अगले ही पल युवक रायफल से हवा में गोलियां दागना शुरू कर देता है। वह एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन फायर करता है। गोलियां दागने वाले इस युवक की उम्र 20-22 साल लगती है। वीडियो की जानकारी अफसरों को मिली तो उन्होंने जांच कराई।

पता चला कि घटना पूरामुफ्ती के असरौली गांव की है। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक को चिह्नित कर लिया। वह असरौली गांव का ही रहने वाला है। पूरामुफ्ती पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र मेें फायरिंग व असलहों के प्रदर्शन का यह तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले हटवा व अहमदपुर असरौली में ही दो मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 

 

Prayagraj: The incidents of display of weapons are not stopping, then the video goes viral
हर्ष फायरिंग करता युवक। - फोटो : prayagraj

प्रधानपुत्र समेत तीन गिरफ्तार, चार पकड़ से दूर

प्रयागराज। पूरामुफ्ती के असरौली में तीन दिन पहले असलहों के प्रदर्शन की तस्वीरें वायरल होने के मामले में प्रधान पुत्र शाह औरंगजेब समेत तीन अन्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दो अन्य सोनू व मुदस्सिर हैं। दो दिन पहले छह लोग जेल गए थे। जबकि अहमद शाद पुत्र गुड्डू उर्फ हसनैन निवासी मरियाडीह व आकिब पुत्र जावेद व सऊद पुत्र अशरफ अली दोनों निवासी असरौली अब तक फरार हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है। 

लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद पुलिस की ओर से संबंधितों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, मो. जावेद, अब्दुल कयूम, मो. अख्तर निवासी मरियाडीह, मो. अहमद निवासी रसूलपुर के शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है। सीओ सिविल लाइंस सुधीर कुमार का कहना है कि लाइसेंसी असलहों का प्रयोग प्रदर्शन या हवाई फायरिंग में करके जनता में भय व्याप्त करना अपराध है। ऐसा करने वालों के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
 

नवाबगंज में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एफआईआर

नवाबगंज। नवाबगंज के रामपुर शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच में पता चला कि वीडियो तकरीबन दो साल पुराना है। पुलिस ने फायरिंग कर रहे लोगों में दो लोगों की पहचान कर उन्हें नामजद कर दिया। अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो रामपुर गांव का है। करीब दो साल पहले एक शादी समारोह में कुछ लड़के रिवाल्वर, रायफल और बंदूक लेकर नाच रहे हैं। वे थोड़ी थोड़ी देर पर फायरिंग भी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल हुआ तो कुछ ही देर में दरोगा अमित कुमार की तहरीर पर वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बाद पहचान के प्रयास किए गए। इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार ने बताया कि राहुल और अवन सिंह की पहचान हो गई है। दोनों को मुकदमे में नामजद कर लिया गया है। राहुल सिंह एक महीने पहले दूसरे मामले में जेल भेजा जा चुका है। उसके खिलाफ कई आपराधिक और जालसाजी के मुकदमे हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान में आते ही एफआईआर में उनके नाम बढ़ा दिए जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed