{"_id":"62661ffa4e626f2508188bdc","slug":"prayagraj-mass-murder-case-new-twist-dispute-over-phone-with-relative-of-couple-daughter-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामूहिक हत्याकांड में नया मोड़: बहू को फोन करता था उसका रिश्तेदार, दंपती के बेटे ने पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक हत्याकांड में नया मोड़: बहू को फोन करता था उसका रिश्तेदार, दंपती के बेटे ने पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा
Mon, 25 Apr 2022 03:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 25 Apr 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Murder case
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के थरवई में शुक्रवार रात को हुए सामूहिक हत्याकांड में मारे गए परिवार से जुड़े दो विवाद रविवार को सामने आए। मृतक दंपती के बेटे सुनील यादव ने पुलिस को दो युवकों के बारे में बताया। इनमें से एक उसकी पत्नी का रिश्तेदार है जबकि दूसरा गांव का ही पशु व्यापारी है। पत्नी के रिश्तेदार युवक से उसका विवाद भी हुआ था, क्योंकि वह पत्नी को फोन करता था। उधर, पशुओं का व्यापार करने वाले युवक से करीब 15 दिन पहले उसके पिता से विवाद हुआ था। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। रविवार को पुलिस ने एक बार फिर सुनील से पूछताछ की तो कुछ अहम बातें सामने आईं। उसने बताया कि उसके ससुराल पक्ष का एक युवक उसकी पत्नी को फोन करता था। यह पत्नी का रिश्तेदार था, ऐसे में शादी के बाद उसके घर भी आता-जाता रहता था। बाद में एक दिन पता चला कि वह उसकी पत्नी को अक्सर फोन किया करता था। मना करने के बावजूद वह कॉल करता था।
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर तैनात पुलिस बल और खून से लथपथ चारपाई।
- फोटो : अमर उजाला
फोन पर हुई थी तीखी नोकझोंक
इस बात की जानकारी पत्नी ने दी तो उसने रिश्तेदार युवक को फोन कर फटकारा भी था। इसके बावजूद वह नहीं माना तो एक दिन फोन पर ही गालीगलौज भी हो गई थी। लेकिन यह घटना करीब एक साल पहले की है। इसके अलावा उसने एक अन्य युवक के बारे में बताया।
इस बात की जानकारी पत्नी ने दी तो उसने रिश्तेदार युवक को फोन कर फटकारा भी था। इसके बावजूद वह नहीं माना तो एक दिन फोन पर ही गालीगलौज भी हो गई थी। लेकिन यह घटना करीब एक साल पहले की है। इसके अलावा उसने एक अन्य युवक के बारे में बताया।
मृतक मां-बेटी के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि करीब 15 दिन पहले इस युवक से उसके पिता का विवाद हुआ था। गांव में ही रहने वाला यह युवक पशुओं का व्यापार करता है। उसने उसके पिता से भी पशु खरीदे थे और लेनदेन को लेकर उनका लेनदेन की बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डेरी संचालक से जारी रही पूछताछ
उधर शक के आधार पर एक दिन पहले ही हिरासत में लिए गए डेरी संचालक से रविवार को भी पूछताछ जारी रही। नदियाव गांव के डेरी संचालक पर आरोप है कि वह मृतक के घर में तांकझांक करता था। रास्ते से आने-जाने के दौरान ही वह अक्सर मृतक के घर के सामने बेवजह रुक जाता था।
उधर शक के आधार पर एक दिन पहले ही हिरासत में लिए गए डेरी संचालक से रविवार को भी पूछताछ जारी रही। नदियाव गांव के डेरी संचालक पर आरोप है कि वह मृतक के घर में तांकझांक करता था। रास्ते से आने-जाने के दौरान ही वह अक्सर मृतक के घर के सामने बेवजह रुक जाता था।
विज्ञापन
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बारे में जानकारी लेते डीएम-एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
इस बात की जानकारी खुद सुनील ने पुलिस को दी। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया था। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल उससे पूछताछ में कोई अहम बात सामने नहीं आई है। शक के दायरे में होने केकारण उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकलवाई जाएगी। ताकि यह पता चल सके कि घटना वाली रात वह कहां था।