फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Mass Murder Case: अब साइको किलर पर शक, कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी नहीं ढूंढ पा रही पुलिस

Mon, 25 Apr 2022 09:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Apr 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Mass Murder Case Now the psycho killer is suspected, the police is unable to find even the weapon used in the murder
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के थरवई में शुक्रवार रात को हुए सामूहिक हत्याकांड में हत्यारों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 17 टीमें लगाई गईं, लेकिन 45 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला। काफी कोशिशों के बाद भी नाकाम रहने पर पुलिस अफसरों ने खुलासे के लिए अब जनता का सहयोग लेने का फैसला किया है। इसके तहत 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। हत्याकांड से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण सूचना या हत्यारों का क्लू देने वाले को यह राशि बतौर इनाम दी जाएगी। वारदात के कुछ घंटों बाद ही आला पुलिस अधिकारियों ने मामले के खुलासे के लिए सात टीमों का गठन किया था। इसमें स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी के भी जवान शामिल हैं। सभी टीमें थरवई के साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों और यहां तक कि शहर में भी सुरागरशी में लगी रहीं, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि हत्याकांड के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना या क्लू देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उसका नाम भी पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
Prayagraj Mass Murder Case Now the psycho killer is suspected, the police is unable to find even the weapon used in the murder
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक हत्याकांड : खानाबदोशों के डेरों पर रात भर दबिश
गंगापार इलाके के थरवई में शुक्रवार देर रात हुई पांच लोगों की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। अब तक की जांच पड़ताल में घुमंतू गिरोह ही सबसे ज्यादा पुलिस के शक के घेरे में है। यही वजह रही कि जांच में लगी टीमें रात भर गिरोह की तलाश में जुटी रहीं। 
Prayagraj Mass Murder Case Now the psycho killer is suspected, the police is unable to find even the weapon used in the murder
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके जांच करते आईजी। - फोटो : अमर उजाला
थरवई से लेकर शहर तक रात भर खानाबदोशों के डेरों पर दबिश दी जाती रही। डेरों पर रहने वालों का नाम, पता नोट करने के साथ ही उनकी तस्वीरें भी ली गईं, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Mass Murder Case Now the psycho killer is suspected, the police is unable to find even the weapon used in the murder
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद घर में लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला
थरवई के खेवराजपुर में अधेड़ दंपती समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में लूटपाट व पारिवारिक रंजिश की बात सामने न आने पर वारदात में घुमंतू गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई गई। वारदात को अंजाम देने के तरीके ओर पूर्व में हुई सामूहिक हत्याकांडों की वारदातों से कई समानताओं के चलते भी यही माना जा रहा है कि घुमंतू गिरोह ने ही इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Prayagraj Mass Murder Case Now the psycho killer is suspected, the police is unable to find even the weapon used in the murder
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पुलिस विभिन्न स्थानों पर डेरा डालकर रहने वालों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। शनिवार को इसके लिए जिले भर में एक चेकिंग अभियान चलाया गया। गांवों से लेकर शहर तक खानाबदोशों के डेरों पर दबिश दी गई। पुलिस अन्य जगहों के साथ ही रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर भी पहुंचकर सुरागरशी में जुटी रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed