फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम के आह्वान पर मठों-मंदिरों से घरों तक नौ मिनट तक किया उजाला, प्रयागराज में मनी दिवाली

Mon, 06 Apr 2020 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
On the call of PM, there was light for nine minutes from monasteries and temples to homes, Money Diwali in Prayagraj
People lit diyas outside the house on Sunday night near the Jansenganj intersection at the PM's call during the lockdown. - फोटो : prayagraj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार की रात नौ बजे संगमनगरी में मठ, मंदिरों, चर्चों से लेकर घर-घर के दरवाजे और छतों, बारजों पर कोरोना महामारी के अंधकार को भगाने के लिए दीये जलाकर उजाला किया गया। इस दौरान दीपमालाएं भी बनाई गईं और शंखनाद भी हुआ।

इस दीपदान अभियान को साकार बनाने में हर वर्ग के लोग आगे आए। शिक्षकों, युवाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने द्वारे-द्वारे दीप जलाए। कुछ देर के लिए संगमनगरी में दिवाली जैसा नजारा छा गया। 

On the call of PM, there was light for nine minutes from monasteries and temples to homes, Money Diwali in Prayagraj
People lit diyas outside the house on Sunday night near the Jansenganj intersection at the PM's call during the lockdown. - फोटो : prayagraj

दीया-बाती सजाने में महिलाएं दिन में ही जुट गई थीं। किसी ने मोमबत्ती मंगाया तो किसी ने घी की बाती सजाई। रात नौ बजने का हर किसी को इंतजार था। सिविल लाइंस के हनुमत निकेतन मंदिर में दीपदान के लिए आरती रात 8:30 बजे ही कर ली गई। इसके बाद ठीक नौ बजे महंत योगेंद्र मणि त्रिपाठी के  नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ दीप जलाने के लिए मंदिर के सेवादारों की टोलियां  मुख्य द्वार से लेकर छतों तक पहुंचीं। इस दौरान 108 दीप जलाए गए।

On the call of PM, there was light for nine minutes from monasteries and temples to homes, Money Diwali in Prayagraj
People lit diyas outside the house on Sunday night near the Jansenganj intersection at the PM's call during the lockdown. - फोटो : prayagraj

बाघंबरी गद्दीमठ में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौजूदगी में सैकड़ों दीप जलाए गए। यहां दीपदान के साथ शंखनाद भी किया गया। ललिता देवी मंदिर में पुजारी शिवमूरत मिश्र ने परिसर में दीप जलाए। लखनऊ डायोसेशन के बिशप पीटर बलदेव खुद पादरियों और पत्थर गिरजा चर्च के सेवादारों के साथ विशप हाउस के सामने दीपदान में शामिल हुए। इसी तरह प्रयागराज सेवा समिति और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में पीएम के आह्वान पर दारागंज में पंचदीप जलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
On the call of PM, there was light for nine minutes from monasteries and temples to homes, Money Diwali in Prayagraj
People lit diyas outside the house on Sunday night near the Jansenganj intersection at the PM's call during the lockdown. - फोटो : prayagraj

इस दौरान पंचदेव से कोरोना वायरस से दुनिया को मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई। दीप जलाने वालों में समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया, प्रकोष्ठ की अनुपमा पांडेय, धर्मराज पांडेय, डीआर पांडेय, केसी पांडेय, सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रभु राज पांडेय शामिल थे। दीपदान के बाद सामूहिक रूप से शंखनाद भी किया गया। इसी तरह मूंछ नर्तक राजेंद्र तिवारी दुकान जी ने घर की सभी लाइटें बंद कर अपने घर के दरवाजे पर मोमबत्ती जलाकर मूंछ नृत्य किया।

विज्ञापन
On the call of PM, there was light for nine minutes from monasteries and temples to homes, Money Diwali in Prayagraj
People lit diyas outside the house on Sunday night near the Jansenganj intersection at the PM's call during the lockdown. - फोटो : prayagraj

बैंक रोड स्थित सामाजिक एकता परिषद के कार्यालय परिसर में अध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दीप जलाए। इस दौरान कोई अपने दरवाजे पर तो कोई बालकनी में दीया, मोमबत्ती जलाकर खड़ा नजर आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed