फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PrayagrajCoronaUpdate: प्रयागराज में मिला कोरोना का पहला पॉजिटिव केस, कौशाम्बी में भी एक संदिग्ध संक्रमित मिला

Sun, 05 Apr 2020 11:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Apr 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
PrayagrajCoronaUpdate: The first positive case of corona found in Prayagraj, a suspected infected was also found in Kaushambi
corona virus - फोटो : amar ujala

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात में शामिल होकर यहां आए एक इंडोनेशियाई नागरिक में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे शहर की बड़ी आबादी पर दुनिया भर के लोगों की अपनी चपेट में लेने वाली महामारी का संकट मंडराने लगा है।



जिले में अभी तक इसका एक भी मामला पॉजिटिव नहीं आया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इंडोनेशियाई नागरिक को कोटवा-बनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए कोरोना लेवल-1 के हॉस्पिटल में देर रात तक शिफ्ट कर दिया गया है। 

PrayagrajCoronaUpdate: The first positive case of corona found in Prayagraj, a suspected infected was also found in Kaushambi
Corona Virus - फोटो : Social Media

इंडोनेशियाई नागरिक की जांच का नमूना चार दिन पहले बुधवार को भेजा गया था। उसके साथ छह और इंडोनेशियाई और देश के अलग-अलग प्रांतों के चार नागरिकों का नमूना केजीएमयू लखनउ भेजा गया था। आठ नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, तीन इंडोनेशियाई नागरिकों की रिपोर्ट नहीं जारी की हुई थी।

PrayagrajCoronaUpdate: The first positive case of corona found in Prayagraj, a suspected infected was also found in Kaushambi
कोरोना वायरस - फोटो : self
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन मामलों में से एक की पुष्टि कर दी। सीएमओ मेजर डॉ. डीएस बाजपेयी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से ही स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। इंडोनेशियाई नागरिक को करेली स्थित एक गेस्ट हाउस में रखा गया था। देर रात उसे एंबुलेंस के जरिए कोटवा-बनी स्थित कोरोना लेवल-1 के अस्पताल शिफ्ट कराया गया। सीएमओ के मुताबिक वहां पर डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed