{"_id":"6159295d8ebc3ed3bd7d5935","slug":"narendra-giri-suicide-death-case-news-cbi-officers-scrutinized-the-details-of-accounts-related-to-mahant-and-math","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र गिरि: सीबीआई ने सेवादारों से पूछा-नगदी में किससे होता था लेनदेन, महंत ने तो नहीं जताई थी पैसों की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र गिरि: सीबीआई ने सेवादारों से पूछा-नगदी में किससे होता था लेनदेन, महंत ने तो नहीं जताई थी पैसों की जरूरत
Sun, 03 Oct 2021 09:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र गिरि मौत मामला
- फोटो : अमर उजाला
महंत नरेंद्र गिरि की मौत प्रकरण की जांच में जुटी सीबीआई ने अब उनके और मठ से जुड़े लेनदेन के मामलों पर नजर टिका दी है। शनिवार को सीबीआई अफसरों ने महंत व मठ से जुड़े खातों की डिटेल खंगाली। यह देखा कि घटना से कुछ दिनों पहले तक मठ या महंत के खुद के खातों से किन-किन लोगों से लेनदेन किया गया। इसके साथ ही सीबीआई की टीम ने मठ का बहीखाता खंगालने वाले दो सेवादारों से भी पूछताछ की। घटना के बाद सीबीआई टीम के पहली बार मठ पहुंचने पर ही मठ से जुड़े लेनदेन के मामले भी चर्चा में आए थे। मौके से बरामद सुसाइड नोट में भी दो लोगों से लेनदेन का जिक्र किया गया था। इसके अलावा घटना से पहले मठ में बड़ी रकम आने की भी चर्चा रही। इसी को देखते हुए सीबीआई ने अपनी जांच के दायरे में मठ व महंत से जुड़े लेनदेन के मामलों के बिंदु को भी शामिल कर लिया है।
महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
इसी के तहत शनिवार को सीबीआई अफसरों ने मठ व महंत से जुड़े खातों की डिटेल खंगाली। खातों के स्टेटमेंट चेक किए। पता लगाया कि इन खातों से हाल के दिनों में किन लोगों को रकम भेजी गई। रकम भेजी गई तो किस मद में इसे ट्रांसफर किया गया या कि स माध्यम से रकम निकाली गई। टीम की ओर से यह भी जानकारी की गई कि खातों में कहां-कहां से बड़ी रकम आई।
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम।
- फोटो : प्रयागराज
सेवादारों से पूछा, नगदी में किससे होता था लेनदेन
दोपहर में मठ का बहीखाता संभालने वाले दो सेवादार भी पुलिस लाइन बुलाए गए। सूत्रों का कहना है कि वहां उनसे मठ के वित्त्तीय मामलों से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली गई।
दोपहर में मठ का बहीखाता संभालने वाले दो सेवादार भी पुलिस लाइन बुलाए गए। सूत्रों का कहना है कि वहां उनसे मठ के वित्त्तीय मामलों से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
पूछा गया कि हाल में किन किन मदों में मठ के खाते से बड़ी रकम खर्च की गई। क्या कुछ ऐसे भी लोग थे जिनसे नगद लेनदेन किया जाता रहा हो। महंत की मौत से पहले मठ में बड़ी रकम आने की चर्चा को लेकर भी उनसे सवाल पूछे गए। जिन दो सेवादारों से पूछताछ हुई, यह वही सेवादार बताए जा रहे हैं जिनसे सीबीआई ने मठ में भी करीब एक घंटे तक सवाल पूछे थे।
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम।
- फोटो : प्रयागराज
महंत ने तो नहीं जताई थी पैसों की जरूरत
सेवादारों से इस बाबत भी पूछताछ की गई कि हाल के दिनों में महंत ने उनसे कभी पैसों की जरूरत का तो जिक्र नहीं किया। दरअसल महंत की मौत मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाले अमर गिरि पवन महाराज ने पुलिस को बयान दिया था कि महंत पिछले कुछ समय से आनंद गिरि से परेशान होने की बात किया करते थे।