फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narendra Giri Death : महंत के निजी कक्ष समेत तीन कमरे सील, शिष्यों को मठ न छोड़ने का सीबीआई ने दिया निर्देश

Mon, 27 Sep 2021 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Sep 2021 08:36 PM IST
सार

सीबीआई की टीम ने महंत की अंगूठी, माला, चेन और घड़ी को कब्जे में लिया। सोमवार को भी कई घंटे तक टीम ने मठ में छानबीन की और मठ के सेवादारों और शिष्यों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
Narendra Giri Death: Three rooms including the personal room of the Mahant sealed the CBI instructed the disciples not to leave the monastery
Prayagraj News : सीबीआई टीम ने मठ बाघंबरी गद्दी में पहुंचकर छानबीन की। - फोटो : प्रयागराज

सीबीआई ने बाघंबरी मठ में रहने वालों को निर्देश जारी किया है कि वे अगले कुछ दिन मठ छोड़कर कहीं न जाएं। सीबीआई ने महंत के निजी कक्ष समेत तीन कमरों को सील कर दिया है। उनके निजी कक्ष से अंगूठी, माला, सोने की चेन, बाजू अनंत और घड़ी समेत तमाम निजी चीजों को कब्जे में लिया है। कमरे से कई दस्तावेज भी मिले हैं जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। 

महंत नरेंद्र गिरि खुदकुशी प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई सोमवार को सुबह दस बजे ही मठ पहुंच गई थी। सीबीआई ने मठ प्रशासन देख सेवादारों और शिष्यों को बुलाकर साफ कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक कोई भी मठ छोड़कर नहीं जा सकता।

Narendra Giri Death: Three rooms including the personal room of the Mahant sealed the CBI instructed the disciples not to leave the monastery
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज

अधिकारियों ने यह भी कहा कि बहुत जरूरी हो तो सिर्फ सीबीआई को जानकारी देकर वे बाहर जाएंगे। टीम ने आज नरेंद्र गिरि के निजी कक्ष समेत अगल बगल के तीन कमरों को सील कर दिया। इससे पहले निजी कक्ष से अंगूठी, माला सोने की चेन, बाजू अनंत, घड़ी और कुछ कपड़ों को कब्जे में लिया है। उनके कमरे से तमाम दस्तावेज भी मिले हैं। इन दस्तावेजों के बारे में मठ के लोगों से पूछताछ की गई। सीबीआई टीम ने रविवार रात को भी महंत के कमरे की जांच की थी। 

Narendra Giri Death: Three rooms including the personal room of the Mahant sealed the CBI instructed the disciples not to leave the monastery
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
साल में एक बार उतारा जाता है बाजू अनंत, घटना वाले दिन उतार दिया था
सीबीआई को महंत के निजी कमरे से उनकी तमाम व्यक्तिगत चीजों के साथ बाजू में पहनने वाला अनंत भी मिला था। अनंत को बाजू से साल में सिर्फ एक बार उतारकर पूजा की जाती है। घटना वाले दिन नरेंद्र गिरि ने अनंत उतारकर अपने निजी कमरे में रख दिया था। मठ से जुड़े साधु सन्यासियों ने सीबीआई को यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Giri Death: Three rooms including the personal room of the Mahant sealed the CBI instructed the disciples not to leave the monastery
Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी मठ में छानबीन करने पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई ने आज भी सीन दोहराया
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की जांच अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई की टीम एक ही जांच कई बार करके हर एंगल से मामले की पड़ताल करने का प्रयास कर रही है। रविवार को टीम ने बोरे में नरेंद्र गिरि के वजन के बराबर बाट को भरकर पंखे से लटकवाया था। सोमवार को टीम ने फिर वही सीन दोहरवाया। इस बार कुछ अलग तरीके से जांच की गई। टीम ने महंत नरेंद्र गिरि के बराबर वजन के एक पुतले को तैयार कराया था। पुतले को रस्सी के सहारे लटकवाया और महंत का शव पंखे से उतारने वाले सेवादारों और शिष्यों से पुतले को भी उसी तरह उतरवाया गया। 
विज्ञापन
Narendra Giri Death: Three rooms including the personal room of the Mahant sealed the CBI instructed the disciples not to leave the monastery
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी। - फोटो : प्रयागराज
सेवादारों से उसी तरह से दरवाजे को धक्का देकर खोलवाया गया, जिस तरह उन लोगों ने घटना के दिन धक्का देकर कमरे को खोला था। सेवादारों और शिष्यों से सोमवार को भी पूछताछ की गई। उन्हें अगले आदेश तक मठ के बाहर न जाने के लिए कहा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed