फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh: संगम नोज पर हर घंटे में तीन लाख से अधिक ने लगाई डुबकी, तड़के उमड़ा भक्तों का रेला; बैरिकेडिंग तोड़ी

Wed, 15 Jan 2025 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jan 2025 01:06 PM IST
सार

संगम पर उमड़े आस्थावानों के ज्वार के आगे अखाड़ों के अमृत स्नान के लिए निर्धारित मार्ग की बैरिकेडिंग टिक नहीं सकी। टावर नंबर वन के पास स्थित मोड़ से लेकर संगम नोज तक कम से कम 10 जगहों से बैरिकेडिंग तोड़कर श्रद्धालुओं की भीड़ आगे बढ़ गई।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Crowd of 80 lakh devotees gathered in early morning broke barricades and reached Sangam
Mahakumbh 2025 - फोटो : PTI
सुबह के करीब छह बजे थे। अमृत स्नान के लिए सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के संत संगम नोज के लिए निकल चुके थे। यह वह वक्त था, जब 80 लाख के करीब श्रद्धालु मेले में प्रवेश कर चुके थे और संगम अपर मार्ग होते हुए तेजी से संगम की ओर बढ़ रहे थे। 

हालात यह हुए कि संगम नोज टवर नंबर एक से 100 मीटर पहले ही अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग तोड़कर श्रद्धालु अखाड़ा मार्ग पर आ गए। यह देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। बाद में आईटीबीपी के जवानों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सुरक्षा घेरा बनाया और फिर सभी ने राहत की सांस ली।
 
Mahakumbh 2025 Crowd of 80 lakh devotees gathered in early morning broke barricades and reached Sangam
स्नान पर्व पर संगम स्नान को सुबह तीन बजे उमड़ा आस्था का जन सैलाब - फोटो : शिव त्रिपाठी
मकर संक्रांति पर भीड़ उमड़ेगी, लेकिन तड़के ही श्रद्धालुओं की संख्या 80 लाख को पार कर जाएगी। इसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया था। यही वजह रही कि अखाड़ों के साधु-संतों के अमृत स्नान के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए गए सारे इंतजाम धरे रह गए। 

Mahakumbh 2025 Crowd of 80 lakh devotees gathered in early morning broke barricades and reached Sangam
स्नान पर्व पर संगम स्नान को सुबह तीन बजे उमड़ा आस्था का जन सैलाब - फोटो : शिव त्रिपाठी
नहीं टिक सकी बैरिकेडिंग
संगम पर उमड़े आस्थावानों के ज्वार के आगे अखाड़ों के अमृत स्नान के लिए निर्धारित मार्ग की बैरिकेडिंग टिक नहीं सकी। टावर नंबर वन के पास स्थित मोड़ से लेकर संगम नोज तक कम से कम 10 जगहों से बैरिकेडिंग तोड़कर श्रद्धालुओं की भीड़ आगे बढ़ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Crowd of 80 lakh devotees gathered in early morning broke barricades and reached Sangam
स्नान पर्व पर अमृत स्नान से पहले जयकारा लगाते श्रद्धालु - फोटो : शिव त्रिपाठी
श्रद्धालुओं ने साधु-संतों के छुए पांव
श्रद्धालु अखाड़ा मार्ग से आगे तो बढ़े ही, संगम नोज के बाएं साइड में घाट पर पहुंचकर स्नान किया। साथ ही अखाड़ों के साधु-संतों के पांव भी छुए। संतों ने भी उन्हें निराश नहीं किया। 
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Crowd of 80 lakh devotees gathered in early morning broke barricades and reached Sangam
स्नान पर्व पर संगम स्नान को सुबह तीन बजे उमड़ा आस्था का जन सैलाब - फोटो : शिव त्रिपाठी
आमतौर पर संगम स्नान के लिए जाते वक्त थोड़े भी व्यवधान से नाराज होने वाले साधु-संत मंगलवार को अलग ही रूप में नजर आए। न सिर्फ स्नान के बाद, बल्कि संगम स्नान के लिए जाते वक्त भी कई नागा साधुओं ने रास्ते में रुककर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed