{"_id":"5c6e973fbdec2225060d8aeb","slug":"kumbh-2019-pm-modi-will-be-take-holy-dip-in-sangam-prayagraj-on-feb-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: 24 फरवरी को संगम नगरी में होंगे प्रधानमंत्री, तैयारियां जोरो पर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: 24 फरवरी को संगम नगरी में होंगे प्रधानमंत्री, तैयारियां जोरो पर, देखें तस्वीरें
Thu, 21 Feb 2019 05:49 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 21 Feb 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
modi kumbh visit
तीर्थनगरी प्रयाग में चल रहे कुंभ मेले में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बाद अब देश के प्रधानमंत्री के आने का वक्त हो गया है। संगम नोज पर तैयारियां जोरो से चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को संगम स्नान करेंगे।
modi kumbh visit
वह कुंभ क्षेत्र में वह करीब दो घंटे रहेंगे। इस दौरान वह अक्षयवट, सरस्वती कूप तथा बड़े हनुमानजी का दर्शन करेंगे। संतों से वार्ता के अलावा संगम नोज पर ही सांस्कृतिक आयोजन भी संभावित है। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री के भी आने की संभावना है।
modi kumbh visit
गौरतलब है कि पहले माघी पूर्णिमा के दिन ही प्रधानमंत्री के आने का कार्यक्रम तय हुआ था लेकिन आखिरी समय में इसमें परिवर्तन हो गया। इसके बाद प्रधानमंत्री के 27 फरवरी को आने का कार्यक्रम तय हुआ। प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को विस्तृत कार्यालय भी संस्तुति के लिए भेज दी गई लेकिन मंगलवार को अचानक में उसमें फेरबदल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
modi kumbh visit
प्रधानमंत्री 24 फरवरी को गोरखपुर में होंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सेना के हेलीकॉप्टर से कुंभ क्षेत्र में आएंगे। उनका विमान दिन में 2.50 बजे कुंभ क्षेत्र में उतरेगा। वहां से सड़क मार्ग से संगम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
modi kumbh visit
संगम क्षेत्र में वह 4.30 बजे तक रहेंगे। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि प्रधानमंत्री 24 को आएंगे। विस्तृत कार्यक्रम बुधवार को तय हो गया। प्रधानमंत्री यहां सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मी व स्वच्छाग्रहियों को सम्मालित भी करेंगे।