प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा मेला यानी कुंभ की धूम है। इस कुंभ की चर्चा विदेशों में भी हो रही है। भारी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भव्य कुंभ का हिस्सा बनने आ रहे हैं। 15 जनवरी को शाही स्नान के बाद यह मेला आरंम्भ हो गया और 4 मार्च को खत्म होगा।
49 दिनों तक चलने वाले इस कुंभ में करोड़ों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कुंभ स्नान के बाद लोगों के सारे पाप धुल जाते हैं।
कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार ने बड़े इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए खास ट्रेन, बस और ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है। लोगों के रहने का खास इंतजाम की किया गया है।
माना जा रहा है कि 49 दिन तक चलने वाले इस कुंभ में 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे जिसमें 10 लाख से अधिक विदेशी श्रद्धालु होंगे।
लोगों के अनुसार इस कुंभ को अब तक का सबसे अच्छा और बड़ा कुंभ कहा जा रहा है। यूपी और केंद्र सरकार भी इसका खूब प्रचार-प्रसार कर रही है।