फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखाड़ों के शाही स्नान की तैयारी देख मुग्ध हुए श्रद्धालु, बोलें- निकल रही भोले की बारात

Tue, 15 Jan 2019 08:50 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Jan 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019 all akhara sant march to sangam devotees says scene like as bhole ki barat
shahi snan
पहले शाही स्नान पर तड़के शुरू हुई अखाड़ों की तैयार शास्त्रों में वर्णित आदिदेव भोले शंकर की बारात जैसी ही रही। सुबह जैसे-जैसे जैसे अखाड़ों के स्नान का नंबर आता जा रहा था, उनके शिविरों में हलचल तेज होने लगती थी।
kumbh 2019 all akhara sant march to sangam devotees says scene like as bhole ki barat
shahi snan
मंगलवार को अखाड़ों के नागा संन्यासियों के साथ उनके अनुयायी भी शाही स्नान की शोभायात्रा में शामिल होते रहे। एक अखाड़ा जब स्नान कर रहा था तो दूसरा लाइन में खड़ा था। इसी तरह तीसरे अखाड़े के सन्यासी और श्रद्धालु ट्रैक्टर टृाली पर गुरूजी का सिंहासन रखवाने और उसे फूल मालाओं से सजाने में लगे थे।
kumbh 2019 all akhara sant march to sangam devotees says scene like as bhole ki barat
shahi snan
दूसरी तरफ जो संन्यासी नागा साधु के रूप में स्नान में शामिल होने वाले थे, वे अपने शरीर में धूने की राख लपेट रहे थे। ऐसे लग रहा था कि जैसे वे शिव की बारात में शामिल होने के लिए तैयार हो रहे थे। कोई तिलक लगाकर इतरा रहा था तो कोई अपनी जटाओं में रुद्राक्ष की मालाएं लपेटकर वहां खड़े वाहनों में लगे शीशे में निहार रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh 2019 all akhara sant march to sangam devotees says scene like as bhole ki barat
shahi snan

ज्यादातर श्रद्धालु महिलाएं वाहन ऊंचे होने की वजह से उस पर चढ़ नहीं पा रही थी। कुछ श्रद्धालु उन्हेें सहारा देकर वाहन में बैठा रहे थे। इसी तरह हर अखाड़े ने बैंड पार्टियों को भी बुला रखा था। कुछ अखाड़ों के वाहनों के आगे-आगे किन्नर भी नृत्य करते चल रहे थे। किसी संन्यासी के हाथ में डमरू तो किसी के हाथ में तलवार और त्रिशूल था।

विज्ञापन
kumbh 2019 all akhara sant march to sangam devotees says scene like as bhole ki barat
shahi snan

इसी तरह किन्नर अखाड़े के शाही स्नान की तैयारी भी निराली थी। जिस- जिस के पास जितने गहने थे, इस दिन सभी ने पहन रखे थे। किसी ने बड़ी सी नथ पहनी थी तो किसी ने बड़ा सा झुमका। काजल, बिंदी लगाकर सभी तड़के ही तैयार हो गए थे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed