फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिख संगत ने सजाई गुरु की पालकी, निकले पंज प्यारे

Wed, 01 Jan 2020 07:00 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Guru Govind Singh Birth day
श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में सजा दीवान। - फोटो : Prayagraj

गतका पार्टियों ने रास्ते भर दिखाए करतब, फूलों-झालरों से निखरी गुरुद्वारे की शोभा





सिख पंथ के दशवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को संगत ने नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली। पंज प्यारों के नेतृत्व में निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। गतका पार्टियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान खींचा।

इस खास मौके पर खुल्दाबाद गुरुद्वारे को फूलों, झालरों से मोहक ढंग से सजाया गया था।  

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सिख संगतों ने निकाली नगर कीर्तन शोभायात्रा

Guru Govind Singh Birth day
श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में शामिल छात्राएं। - फोटो : Prayagraj

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद से दोपहर करीब एक बजे पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शोभायात्रा आरंभ हुई।

छात्राओं ने किया गुरुवाणी का गान

Guru Govind Singh Birth day
श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं - फोटो : Prayagraj

नगर कीर्तन में गुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने गुरुवाणी का गान कर संगत को निहाल किया। छात्राओं ने बैंड बाजे के साथ आकर्षक झांकियां निकालीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत

Guru Govind Singh Birth day
श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में शमिल पंज प्यारे। - फोटो : Prayagraj

नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने गुरु की पालकी पर फूलों की वर्षा की। नगर कीर्तन में शामिल संगत को श्रद्धालुओं ने चाय पिलाई। नाश्ता भी दिया।नगर कीर्तन शोभायात्रा देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन

वाहे गुरु की खालसा, वाहे गुरु की फतह... के लगे जयकारे

Guru Govind Singh Birth day
-श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा में शमिल पंज प्यारे। - फोटो : Prayagraj

फूलों से सजी गुरु की पालकी के आगे सिख संगतों के सेवादार सड़कों की धूल हटाते चल रहे थे। 

इस दौरान झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान को भी आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। रागी जत्थों ने शबद -कीर्तन और गुरुवाणी से सिख संगतों को निहाल किया। जो बोले सो निहाल... सतश्री अकाल... का जयघोष हो रहा था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed