प्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही शनिवार को त्रिवेणी तट पर माघ मेले का आगाज हो गया। मेले के प्रथम स्नान पर्व पर संगम नोज सहित 10 घाटों पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु उमड़ पड़े। इसी के साथ साधु-संतों, तीर्थपुरोहितों के शिविरों में कल्पवासी जप, तप, ध्यान में जुट गए।
मेला क्षेत्र स्थित लाल सड़क, काली सड़क, त्रिवेणी व अक्षयवट मार्ग से संगम की ओर जाने वाले रास्तों पर भोर में ही स्नानार्थियों का रेला चलने लगा। संगम नोज पर भी सूर्योदय के साथ ही पौष पूर्णिमा की डुबकी आरंभ हुई। संतों, भक्तों और कल्पवासियों ने संगम तट के 2.8 किमी लंबे घाटों पर देर रात तक डुबकी लगाई। विभिन्न घाटों पर भी डुबकी लगाने वालों की दिनभर भीड़ रही।
2 of 11
माघ मेला क्षेत्र में पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर संगम में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
संगम की रेती पर गरीबों, बेसहारों को अन्न वस्त्र के दान के साथ ही महिलाएं कहीं समूहों में मां गंगा के गीत गाती रहीं तो कहीं हल्दी-चंदन के टीके लगाने वाले श्रद्धालुओं को घेरे रहे। पुरोहितों की चौकियों पर तिलक-त्रिपुंड लगता रहा। सुरक्षा कर्मियों की चौकसी के बीच जल पुलिस रिवर बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने के लिए सचेत करती रही।
3 of 11
माघ मेला क्षेत्र में पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर संगम स्नान कर सूर्य को अर्ध्य देता श्रद्धालु
- फोटो : शिव त्रिपाठी
श्रद्धा और विश्वास का दिखा दम ठंड पर भारी पड़ी आस्था की डुबकी
गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर शनिवार को भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। 44 दिवसीय माघ मेले के पहले दिन पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। देश के कोने-कोने से आए संत, कल्पवासी और श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ते नजर आए। शरीर पर शॉल, अलग-अलग वेशभूषा और चेहरे पर श्रद्धा की चमक आस्था की गवाही दे रही थी।
4 of 11
माघ मेला में पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद जटाओं को सूखाता साधु
- फोटो : शिव त्रिपाठी
कड़ाके की सर्दी भी श्रद्धालुओं के उत्साह को डिगा नहीं सकी। परिवार, गांव वालों और रिश्तेदारों के साथ श्रद्धालु पैदल ही संगम की ओर बढ़ते रहे। जैसे ही श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई, चेहरे पर थकान की जगह सुकून और आनंद साफ झलक उठा।
5 of 11
माघ मेले में पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद सूर्य को अर्ध्य देता
- फोटो : शिव त्रिपाठी
गुजरात के बलसार के प्रितेश कुमार अपनी पत्नी पूजा पटेल, सास मीना बेन और ससुर नंटू भाई के साथ संगम स्नान के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि पैदल चलने से थकान जरूर हुई लेकिन संगम में स्नान करते ही सारी थकान दूर हो गई।