{"_id":"5e72794f8ebc3e6fe8310a69","slug":"allahabad-high-court-lucknow-bench-completely-closed-for-three-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ पीठ तीन दिन के लिए पूरी तरह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ पीठ तीन दिन के लिए पूरी तरह से बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 2
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसकी लखनऊ बेंच को सतर्कता बरतते हुए तीन दिन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इन तीन कार्य दिवसों की एवज में हाईकोर्ट में एक दिन अप्रैल माह में और ग्रीष्मावकाश के शुरुआती दो दिन न्यायिक कार्य के लिए खोला जाएगा।
रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता के तहत हाईकोर्ट व लखनऊ खंडपीठ में 19, 20 व 21 मार्च को अवकाश घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी जगह चार अप्रैल और एक व दो जून को हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य होगा। कोरोना के प्रभाव की रोकथाम के लिए गठित कमेटी की संस्तुति पर मुख्य न्यायाधीश ने प्रशासनिक समिति के सभी जजों से वार्ता के बाद हाईकोर्ट तीन दिन के लिए बंद करने के निर्णय को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
2 of 2
लखनऊ बेंच हाईकोर्ट (फाइल फोटो)
जानकारों का कहना है कि इन तीन दिनों के दौरान हाईकोर्ट के परिसरों (प्रधान पीठ व लखनऊ बेंच) को पूरी तरह सेनेटाइज किया जाएगा। प्रत्येक अनुभाग, चैंबरों व न्याय कक्षों को पूरी तरह सेनाटाइज किया जाएगा। इस कारण इन तीन दिनों तक हाईकोर्ट के कर्मचारियों की भी छुट्टी रहेगी और कार्यालय भी केवल सेनेटाइजेशन के लिए खुलेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव जेबी सिंह के अनुसार प्रशासन के इस आदेश के अनुक्रम में फोटो एफिडेविट सेंटर भी इन तीन दिनों तक (19, 20 व 21 मार्च) बंद रहेगा।
बुखार से पीड़ित मिला हाईकोर्ट कर्मचारी, भेजा घर
इंडोनेशिया से वापस लौटे एक हाईकोर्ट कर्मचारी को तेज बुखार से पीड़ित पाए जाने पर उनको घर भेज दिया गया। हाईकोर्ट के एक सेक्शन में कार्यरत सहायक समीक्षा अधिकारी इंडोनेशिया गए थे। वह छुट्टी के बाद बुधवार को ही हाईकोर्ट आए थे। उन्हें तेज बुखार था। अनुभाग में उन्होंने इसकी जानकारी दी तो उन्हें रजिस्ट्रार के समक्ष ले जाया गया, जहां से उन्हें घर भेज दिया गया।
बताया जाता है कि उन्हें सिर्फ बुखार ही था। इंडोनेशिया से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर उनकी चिकित्सा जांच हुई थी और वह पूरी तरह स्वस्थ पाए गए थे। सहायक समीक्षा अधिकारी व उनके परिवारीजनों को एहतियातन मेडिकल परीक्षण कराने की सलाह भी दी गई है। साथ ही उनके अनुभाग व जहां वह गए थे ऐहतियातन पूरी तरह सेनेटाइज कराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।