फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rewa Accident : सोहागी पहाड़ी पर हुए हादसे के 21 घायल प्रयागराज से भेजे गए घर, घायल बोले- बहुत भीषण था हादसा

Sat, 22 Oct 2022 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 11:48 PM IST
सार

महाराजगंज के कुंवर भारती हादसे का जिक्र होते ही बिलख पड़े। बोले, ‘साहब बड़ हादसा हव...। 15 लोग मर गईन। खाली गोड़वा (पैर) में चोट लगल हव। ऊपर वाला कृपा हव।’ कुछ इसी तरह का दर्द बस में सवार अन्य घायलों का भी रहा।

विज्ञापन
21 injured in the accident on Sohagi hill were sent home from Prayagraj
Prayagraj News : रीवा सड़क हादसे में घायल परिवार प्रयागराज पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला।

सोहागी पहाड़ी हादसे के घायलाें को लेकर मध्य प्रदेश की बस शनिवार रात करीब सवा सात बजे पहुंची तो सिविल लाइंस बस अड्डे का पूरा माहौल ही बदल गया। बस से निकलने वालों के चेहरे पर पीड़ा और दहशत साफ झलक रही थी। उनमें से किसी को लादकर बस से निकाला गया तो किसी के सिर और पैर में पट्टी बंधी थी। हालांकि, उन्हें इतना सुकून जरूर था कि जिंदगी सलामत है।




महाराजगंज के कुंवर भारती हादसे का जिक्र होते ही बिलख पड़े। बोले, ‘साहब बड़ हादसा हव...। 15 लोग मर गईन। खाली गोड़वा (पैर) में चोट लगल हव। ऊपर वाला कृपा हव।’ कुछ इसी तरह का दर्द बस में सवार अन्य घायलों का भी रहा। साथ ही उम्मीद थी कि वे सुरक्षित अपने बच्चों के बीच पहुंच जाएंगे।

21 injured in the accident on Sohagi hill were sent home from Prayagraj
Prayagraj News : रीवा सड़क हादसे के घायल प्रयागराज पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

हादसे के शिकार बस में सवार ज्यादातर लोग गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती, संत रविदास नगर, सिद्धार्थनगर, बलराम आदि आदि जिलों के रहे। ऐसे में हादसे के 21 घायलों तथा सुरक्षित बच गए लोगों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद पहले सिविल लाइंस बस अड्डे लाया गया। फिर उन्हें अलग-अलग पांच बसों से संबंधित जिलों के लिए भेजा गया। सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रिय ने बताया कि  छह घायलों को संत कबीर नगर, पांच-पांच लोगों को महाराजगंज एवं सिद्धार्थ नगर, तीन को गोरखपुर तथा दो को बलराम भेजा गया। वहां से उन्हें घरों तक भेजा जाएगा। इस संबंध संबंधित एडीएम से बात हो गई है। हारून का कहना था, ‘घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस तथा एंबुलेंस पहुंच गई। हमें पहले अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद थाने लाकर सामान दिए गए। इसके बाद दूसरे अस्पताल ले जाया गया जहां, मृतकों की पहचान कराई गई। अब बस से प्रयागराज ले आया गया है। यहां से घर भेजने की बात कही जा रही है।’

21 injured in the accident on Sohagi hill were sent home from Prayagraj
Prayagraj News : रीवा सड़क हादसे में घायल देर शाम प्रयागराज पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

मृतकों-घायलों के लिए भेजे गए 14 एंबुलेंस
मृतकों एवं घायलों को पहुंचाने के लिए प्रयागराज से देर रात तक 14 एंबुलेंस घटना स्थल पर भेजे जा चुके थे। इनके साथ चिकित्सीय टीम भी रवाना की गई। इनमें से 10 एंबुलेंस से शव ले जाए गए। अन्य से घायलों को रीवा स्थित अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
21 injured in the accident on Sohagi hill were sent home from Prayagraj
Prayagraj News : रीवा सड़क हादसे में घायल परिवार प्रयागराज पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला।

घटना की जानकारी होने के तत्काल बाद एंबुलेंस भेजने की व्यवस्था की गई। इसके लिए एडीएम प्रशासन को प्रभारी बनाया गया है। 14 एंबुलेंस भेजी जा चुकी हैं। 10 एंबुलेंस पुलिस लाइन में रिजर्व रखी गई हैं। स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज की भी तैयारी की गई थी। हालांकि सभी घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। सभी मृतकों के शव एंबुलेंस से घर भेजे गए। पूरी तरह से सुरक्षित तथा कम चोटिल 21 लोगों को यहां लाया गया। सिविल लाइंस बस अड्डे से उन्हें संबंधित जिलों के लिए भेजा गया। सभी को सिटी मजिस्ट्रेट के कोऑर्डिनेशन में रवाना किया गया। वहां के प्रशासन से बात हुई है। सभी यात्रियों को घर तक पहुंचाया जाएगा। - संजय कुमार खत्री, डीएम

विज्ञापन
21 injured in the accident on Sohagi hill were sent home from Prayagraj
Prayagraj News : रीवा सड़क हादसे में घायल यात्री देर शाम प्रयागराज पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।
रीवा में सोहागी पहाड़ी पर हुए सड़क हादसे में घायल बस के यात्री प्रयागराज पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed